Weather Forecast: आंध्र प्रदेश में भारी बारिश, पानी कि निकासी के लिए कृष्णा नदी पर बने डैम के खोले गए 70 दरवाजे - News Summed Up

Weather Forecast: आंध्र प्रदेश में भारी बारिश, पानी कि निकासी के लिए कृष्णा नदी पर बने डैम के खोले गए 70 दरवाजे


Weather Forecast: आंध्र प्रदेश में भारी बारिश, पानी कि निकासी के लिए कृष्णा नदी पर बने डैम के खोले गए 70 दरवाजेविजयवाड़ा, एएनआइ। दक्षिण भारत के आंध्र प्रदेश में पिछले कई दिनों से भारी बारिश हो रही है। बारिश के चलते राज्य के अधिकतर हिस्सों में बाढ़ जैसे हालात हैं। विजयवाड़ा में कृष्णा नदी पर बने प्रकाशम डैम के 70 दरवाजे खोल दिए गए हैं। पिछले कई दिनों से लगातार हो रही बारिश के चलते डैम में पानी की मात्रा अधिक हो गई, जिसके चलते डैम के इन दरवाजों को खोलना पड़ा है। माना जा रहा है कि डैम का पानी छोड़े जाने के बाद आस पास के क्षेत्रों में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है।लगातार हो रही बारिश के बीच राज्य के कृष्णा जिले में मुन्नारु धारा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। सड़कों में पानी का ऊफान साफ देखा जा रहा है।#WATCH Andhra Pradesh: Water level rises in Munneru stream in Krishna district. pic.twitter.com/tmYv43giu4 — ANI (@ANI) August 15, 2020कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालातबारिश का यह सिलसिला देश के अधिकतर राज्यों में है। बिहार और असम में बाढ़ के हालात बने हुए हैं। वहीं, उत्तर प्रदेश में भी रुक-रुक कर बारिश हो रही है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में चटख धूप और उमस से परेशान राजधानीवासियों के लिए अच्छी खबर है।पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तेज बारिश की संभावनामौसम विभाग के अनुसार अभी मध्यप्रदेश में बारिश का सबब बनी मानसून की ट्रफ लाइन के ऊपर आने से मंगलवार से मानसूनी गतिविधियों में एक बार फिर तेजी आएगी। पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश की संभावना है। राजधानी लखनऊ में भी मंगलवार को बौछारें पड़ेंगी।देश की राजधानी में उमसभरी गर्मी के बाद बारिशराजधानी में पिछले दो दिन से आसमान में बादल तो हैं, लेकिन बरस नहीं रहे हैं। इसके चलते तेज धूप हो रही है और उमस से लोग बेहाल हैं। अब मंगलवार से मौसम बदलने के आसार हैं। अगले दो-तीन दिन प्रदेश में कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार इससे बढ़ते तापमान पर भी रोक लगेगी। वहीं, दूसरी ओर देश की राजधानी दिल्ली में उमसभरी गर्मी के बाद रविवार और सोमवार को तेज बारिश हुई। जिसके बाद दिल्ली वालों ने मौसम का लुत्फ लिया।Posted By: Dhyanendra Singhडाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस


Source: Dainik Jagran August 17, 2020 12:48 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */