WI vs SA Highlights: साउथ अफ्रीका ने वेस्‍टइंडीज को दी करारी शिकस्‍त, भारतीय टीम की सेमीफाइनल की राह अब आसान - News Summed Up

WI vs SA Highlights: साउथ अफ्रीका ने वेस्‍टइंडीज को दी करारी शिकस्‍त, भारतीय टीम की सेमीफाइनल की राह अब आसान


स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। WI vs SA Highlights: टी-20 विश्व कप 2026 (T20 World Cup 2026) के सुपर-8 में आज 2 मुकाबले खेले जाने हैं। दिन के पहले मैच में ग्रुप 1 से वेस्‍टइंडीज और साउथ अफ्रीका (West Indies vs South Africa) की टक्‍कर हुई। यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में साउथ अफ्रीका ने वेस्‍टइंडीज को 9 विकेट से हराया।साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी वेस्‍टइंडीज ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 176 रन बनाए हैं। 83 रन पर वेस्‍टइंडीज के 7 विकेट गिर चुके थे। इसके बाद जेसन होल्‍डर को मिला रोमारियो शेफर्ड का साथ मिला। दोनों के बीच 8वें विकेट के लिए 57 गेंदों पर 89 रन की साझेदारी हुई।जेसन होल्‍डर अर्धशतक से चूक गए। उन्‍होंने 31 गेंदों पर 49 रन की पारी खेली। रोमारियो शेफर्ड ने नाबाद फिफ्टी लगाई। शेफर्ड 37 गेंदों पर 52 रन बनाकर नाबाद रहे। साउथ अफ्रीका की ओर से कप्‍तान एडेन मार्कराम ने 82 रन की नाबाद पारी खेली। वहीं क्विंटन डी कॉक ने 47 और रयान रिकेल्टन ने नाबाद 45 रन बनाए।


Source: NDTV February 26, 2026 12:33 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */