डीके ठाकुर ने लखनऊ के नए पुलिस कमिश्नर का कार्यभार संभाल लिया है। उन्होंने कहा, 'हमारी प्राथमिकता होगी कि जनता को ज्यादा से ज्यादा सुना जाए। सोशल मीडिया पर लगातार मॉनिटरिंग की जाएगी। महिला अपराध कम से कम हों, ऐसे मामलों में प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।' एटीएस के एडीजी डीके ठाकुर साल 1994 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। इसे पहले वह राजधानी लखनऊ के एसएसपी रह चुके हैं। बीएसपी चीफ मायावती के शासनकाल में ठाकुर लखनऊ के एसएसपी और डीआईजी के पद पर तैनात थे।
Source: Navbharat Times November 19, 2020 09:32 UTC