Video: चीन में जमीन के अंदर समा गई सड़क, खुल गया पाताल का रास्ता - News Summed Up

Video: चीन में जमीन के अंदर समा गई सड़क, खुल गया पाताल का रास्ता


डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीन के शंघाई शहर में एक व्यस्त सड़क पर अचानक बड़ा सिंकहोल बन गया। यह पूरी घटना पास लगे सुरक्षा कैमरों में रिकॉर्ड हो गई। वीडियो में साफ दिख रहा है कि सड़क का बड़ा हिस्सा अचानक नीचे धंस जाता है और आसपास की संरचनाएं भी उसमें समा जाती है, जिससे वहां एक बड़ा गड्ढा बन गया।शंघाई में जमीन धंसने का खतरा पहले से बना रहता है। इसका मुख्य कारण वहां की नरम मिट्टी, भूजल का ज्यादा दोहन, पतली रेत की परतें और निर्माण कार्यों के करण जमीन के नीचे बने खाली स्थान हैं। ये सभी वजहें मिलकर कभी छोटे गड्ढे तो कभी बड़े सिंकहोल जैसी घटनाएं पैदा करती हैं।नदी की मिट्टी से बनी है शंघाई की जमीन A massive sinkhole has opened up, swallowing a key section of roadway in Shanghai, China. pic.twitter.com/cHqpihXZzQ — Open Source Intel (@Osint613) February 12, 2026 विशेषज्ञों के अनुसार, शंघाई की जमीन मुख्य रूप से नदी द्वारा लाई गई मिट्टी से बनी है। ऐसी मिट्टी भारी निर्माण और पानी के ज्यादा इस्तेमाल को लंबे समय तक सहन नहीं कर पाती। जब जमीन के नीचे खाली जगह बन जाती है या पाइपलइन जैसी संरचनाएं कमजोर हो जाती हैं, तो सड़क अचानक धंस सकती है। जनवरी 2024 में भी मिनहांग जिले में एक सड़क करीब 10 मीटर धंस गई थी। यह घटना सीवेज पाइप फेल होने के कारण हुई थी। हालांकि उस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ था।


Source: Dainik Jagran February 12, 2026 11:34 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */