Video: आधी रात को हटाए गए लखनऊ पुलिस कमिश्‍नर सुजीत पांडेय - News Summed Up

Video: आधी रात को हटाए गए लखनऊ पुलिस कमिश्‍नर सुजीत पांडेय


Views: 1117उत्तर प्रदेश सरकार ने मंगलवार देर रात लखनऊ के पुलिस कमिश्‍नर सुजीत पांडेय को हटा दिया। उनकी जगह एटीएस के एडीजी डीके ठाकुर को लखनऊ का पुलिस कमिश्‍नर बनाया गया है। इसके अलावा तीन और सीनियर आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। लखनऊ के नए पुलिस कमिश्‍नर के रूप में डीके ठाकुर ने आधी रात को ही चार्ज भी ले लिया। बताया जा रहा है कि दिवाली से पहले लखनऊ के बंथरा में हुए जहरीली शराब कांड के चलते सुजीत पांडेय को हटाया गया है। इस शराब कांड में अब तक 6 लोगों की मौत हुई है और 7 लोग गंभीर रूप से बीमार हैं।


Source: Navbharat Times November 18, 2020 08:25 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */