Vayu Cyclone 2019 Live Updates: केन्द्रीय भू विज्ञान मंत्री हर्षवर्धन का कहना है कि चक्रवातीय तूफान वायु के आज दोपहर तक गुजरात पहुंचने की संभावना है. उस दौरान हवा की गति 155 से 156 किलोमीटर प्रतिघंटा के बीच रहने का अनुमान है. हर्षवर्धन ने बुधवार को उपग्रह से प्राप्त चक्रवात की तस्वीर साझा करते हुए ट्वीट किया, मैं उन सभी परिवारों के भले की प्रार्थना करता हूं जिनके चक्रवात वायु से प्रभावित होने की आशंका है. पश्चिम रेलवे ने बुधवार को बताया कि चक्रवात वायु के चलते आने वाली संभावित आपदा को देखते हुये रेलवे ने 70 ट्रेनों को रद्द कर दिया और 28 ट्रेनों को गंतव्य से पहले ही रोकने का फैसला किया है. रेलवे ने ताजा बुलेटिन में बताया कि पश्चिम रेलवे ने चक्रवात वायु से होने वाली संभावित आपदा को देखते हुये मुख्यमार्ग की 70 रेलगाड़ियों को पूरी तरह निरस्त और ऐसी ही 28 ट्रेनों को आंशिक रूप से समाप्त करते हुये गंतव्य से पहले ही रोकने का फैसला किया है.
Source: NDTV June 12, 2019 20:07 UTC