Vayu Cyclone Update: आज गुजरात तट से टकराएगा चक्रवाती तूफान 'वायु', तैयारियां युद्ध स्तर पर - News Summed Up

Vayu Cyclone Update: आज गुजरात तट से टकराएगा चक्रवाती तूफान 'वायु', तैयारियां युद्ध स्तर पर


#WATCH Gujarat: Visuals from Chowpatty beach in Porbandar as the sea turns violent. #CycloneVayu is very likely to… https://t.co/Cgw5JtkrfI — ANI (@ANI) 1560387774000एनडीआरएफ की टीमें अलर्ट परचक्रवात वायु पर गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपानी ने की बैठकXअगले कुछ ही घंटों में चक्रवाती तूफान 'वायु' गुजरात तट से टकराने वाला है। इसके लिए सरकार ने युद्ध स्तर पर तैयारियां की हैं और एनडीआरएफ की टीमें तैनात हो गई हैं। तूफान से प्रभावित होने वाले इलाकों से 3 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। तूफान के खतरे को देखते हुए कुल 80 ट्रेनें कैंसल कर दी गई हैं और कई एयरपोर्टों से हवाई यातायात को भी सस्पेंड करने का फैसला किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार तूफान गुरुवार दोपहर गुजरात के तट से टकराएगा। पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह हालात पर बराबर नजर रखे हुए हैं।तूफान 'वायु' के पोरबंदर एवं दीव तट पर टकराने की उम्मीद है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि गृह मंत्रालय लगातार राज्य सरकार और केंद्रशासित प्रदेश एवं केंद्रीय एजेंसियों के संपर्क में है। NDRF की 52 टीमें तूफान संभावित इलाकों में तैनात की गई हैं।तूफान से प्रभावित होने वाले इलाकों को खाली कराया जा रहा है। रेलवे की तीन स्पेशल ट्रेनों से राजकोट डिविजन, भावनगर डिविजन एवं वीरवाल के तटीय इलाके से लोगों को बाहर निकाला गया है। इस बीच, पश्चिम रेलवे ने तूफान के कारण 70 ट्रेनों का परिचालन रद्द कर दिया है। इसके अलावा 28 ट्रेनों का मार्ग छोटा किया गया है या फिर आंशिक रूप से रद्द किया गया है।उधर, एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने हवाईअड्डों पर 'वायु' के कारण नुकसान कम करने और यात्रियों को असुविधा से बचाने के लिए पोरबंदर, दीव, भावनगर, केशोद एवां कांडला में बुधवार आधी रात से गुरुवार आधी रात तक विमानों के परिचालन को सस्पेंड करने का फैसला किया है।गुजरात के 10 जिलों में स्कूल, कॉलेजों और आंगनवाड़ियों में दो दिन की एहतियातन छुट्टी घोषित कर दी गई है। तटरक्षक, थलसेना, नौसेना, वायुसेना और सीमा सुरक्षा बल को हाई अलर्ट कर दिया गया है। रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि सेना ने गुजरात के तटवर्ती इलाकों में 10 टुकड़ियां तैनात की हैं। साथ ही 24 टुकड़ियों को तैयार रहने को कहा गया है और वे बचाव एवं राहत अभियान के लिए तैयार हैं। हर टुकड़ी में करीब 70 जवान हैं।


Source: Navbharat Times June 12, 2019 15:39 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */