Varanasi news: इंस्पायर अवार्ड में अमन चयनित - News Summed Up

Varanasi news: इंस्पायर अवार्ड में अमन चयनित


वाराणसी (ब्यूरो)। महात्मा जे.एफ। पब्लिक स्कूल, मंडुआडीह के कक्षा 11 के छात्र अमन कुमार विश्वकर्मा को भारत सरकार की इंस्पायर अवार्ड योजना के अंतर्गत चयनित किया गया है। योजना के तहत अमन को 10,000 की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई है।प्रधानाचार्या रंजना सिंह ने छात्र को बधाई देते हुए कहा कि विद्यालय लगातार दूसरे वर्ष यह उपलब्धि हासिल कर रहा है, जो अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा है। उन्होंने छात्रों के मार्गदर्शन में योगदान देने वाली शिक्षिका प्रज्ञा पाण्डेय और शिक्षक अमनराव की भी सराहना की। विद्यालय के प्रबंधक मोती लाल शास्त्री ने अमन को विज्ञान से जुड़ी पुस्तकें देकर सम्मानित किया और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


Source: Dainik Jagran April 11, 2026 15:10 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */