VIDEO: हैरान कर देगा प्रियंका गांधी का ये अंदाज, चुनाव प्रचार के दौरान सांप से खेलती दिखीं - News Summed Up

VIDEO: हैरान कर देगा प्रियंका गांधी का ये अंदाज, चुनाव प्रचार के दौरान सांप से खेलती दिखीं


VIDEO: हैरान कर देगा प्रियंका गांधी का ये अंदाज, चुनाव प्रचार के दौरान सांप से खेलती दिखींरायबरेली, एएनआइ। लोकसभा चुनाव 2019 में सभी पार्टियां जोर-शोर से चुनाव प्रचार करने में लगी हुई हैं। हर नेता अपने-अपने अंदाज से मतदाताओं को लुभाने में लगा हुआ है। आज यूपी कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी अपनी मां सोनिया गांधी के संसदिय क्षेत्र रायबरेली के दौरे पर पहुंची। यहां प्रियंका गांधी का 'डेयरिंगबाज' रूप देखने को मिला। दरअसल, रायबरेली दौरे पर पहुंची प्रियंका गांधी ने सपेरों से मुलाकात की। सपेरों से बातचीत करते हुए उन्होंने अपने हाथों में सांप पकड़ लिया। जिसे देखकर आस-पास मौजूद लोग हक्के-बक्के रह गए।देखें वीडियो#WATCH Priyanka Gandhi Vadra, Congress General Secretary for Uttar Pradesh (East) meets snake charmers in Raebareli, holds snakes in hands. pic.twitter.com/uTY0R2BtEP— ANI UP (@ANINewsUP) May 2, 2019चुनाव प्रचार के सिलसिले में प्रियंका गांधी अपनी मां और रायबरेली से कांग्रेस की प्रत्याशी सोनिया गांधी के लिए चुनाव प्रचार केरने रायबरेली पहुंची। इस दौरान उन्होंने हंसा का पुरवा गांव में सपेरों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना। प्रियंका गांधी को अपने बीच में देख सपेरों में काफी उत्साह देखने को मिला।सपेरों से बातचीत के दौरान प्रियंका गांधी ने सामने रखी टोकरी से सांप को पकड़कर उठा लिया। प्रियंका के इस अंदाज को देखकर आस-पास मौजूद लोग हक्के-बक्के रह गए। इस दौरान प्रयंका गांधी की सुरक्षा में तैनात जवान ने सपेरे से सांप को टोकरी के अंदर रखने के लिए कहा, तभी प्रियंका गांधी ने हंसते हुए कहा कि क्यों आपको डर लग रहा है क्या? जिसके बाद वहां मौजूद लोग हंसने लगे।बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की बहन और यूपी कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की स्टार प्रचारक हैं। प्रियंका ने राहुल गांधी के लिए चुनाव प्रचार का जिम्मा उठाया हुआ है। प्रियंका उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की जमीन मजबूत करने के लिए लगातार राज्य का दौरा कर रही हैं।Posted By: Manish Pandey


Source: Dainik Jagran May 02, 2019 07:08 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */