इस कड़ी में उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर से बीजेपी सांसद वरुण गांधी (Varun Gandhi) के विवादित बयान का एक और वीडियो वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में वरुण गांधी गठबंधन के लोगों को पाकिस्तान का बता रहे हैं. वरुण ने कहा कि जो लोग सैफई में 15-20 साल पहले गोबर के कंडे उठाते थे, वह आज पांच-पांच करोड़ की गाड़ियों में घूम रहे हैं. उन्होंने कहा कि मैं यहां मां के लिए, बल्कि अपनी मां के नाम पर वोट मांगने आया हूं. यह पहली बार नहीं है जब वरुण गांधी (Varun Gandhi Video) ने कोई विवादित बयान दिया हो.
Source: NDTV May 05, 2019 18:11 UTC