उत्तर प्रदेश के मेरठ में बधाई मांगने को लेकर किन्नरों के दो पक्ष सोमवार को आपस में भिड़ गए. वीडियो में आप साफ देख सकते हैं किस तरह से मेरठ के थाना लाल कुर्ती में किन्नरों की पिटाई हो रही है. थाना लाल कुर्ती के इंस्पेक्टर रोजंत त्यागी समेत अन्य पुलिसकर्मियों ने किन्नरों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, जिसमें कई किन्नरों के कपड़े तक फट गए. 15 किन्नर बंधे शादी के बंधन में, कहा- कभी सोचा नहीं था ये सपना भी पूरा होगाघटना के बाद एसएसपी नितिन तिवारी ने कहा कि उपद्रव पैदा करने के बाद किन्नरों को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने बल प्रयोग किया. हाल ही में एक आरटीआई के जवाब में रेल मंत्रालय ने बताया कि पिछले चार साल में यात्रियों से जबरन वसूली के आरोप में 73,000 से अधिक ट्रांसजेंडरों को गिरफ्तार किया गया.
Source: NDTV June 10, 2019 15:56 UTC