VIDEO: 'चिंता करके क्या पाएगा, मरने से पहले मर जाएगा', कोरोना रिपोर्ट निगेटिव सुनकर थिरके मरीज - News Summed Up

VIDEO: 'चिंता करके क्या पाएगा, मरने से पहले मर जाएगा', कोरोना रिपोर्ट निगेटिव सुनकर थिरके मरीज


VIDEO: 'चिंता करके क्या पाएगा, मरने से पहले मर जाएगा', कोरोना रिपोर्ट निगेटिव सुनकर थिरके मरीजकटनी, जेएनएन। 'चिंता करके क्या पाएगा, मरने से पहले मर जाएगा, सुन ये गाना काम आएगा..' फिल्म 'छिछोरे' के इस गीत पर मध्य प्रदेश के कटनी के जिला अस्पताल के कोरोना वॉर्ड में भर्ती मरीज उस समय थिरकने लगे जब उनकी रिपोर्ट कोरोना निगेटिव आई। इन मरीजों का नृत्य करते हुए वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया। इसे फेसबुक सहित अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लोगों ने शेयर किया।एक परिवार के 16 लोग हुए थे संक्रमित, 8 निगेटिव हुएवायरल वीडियो में 10 लोग डांस करते दिख रहे हैं। दरअसल, कटनी के एक ही परिवार के 16 लोगों को एक साथ संक्रमित होने पर जिला अस्पताल में रखा गया था। इनमें से आठ सदस्यों की रिपोर्ट सोमवार को निगेटिव आई। जैसे ही उन्हें पता चला कि वे पूरी तरह से स्वस्थ हैं और कोरोना वायरस को मात दे चुके हैं तो वॉर्ड में ही गाना चालू कर उन्होंने एक मिनट तक डांस किया। इसके बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। आठों लोग खुशी-खुशी घर के लिए रवाना हुए।पूरे परिवार को साथ रखा गयाकटनी के सिविल सर्जन डॉ. यशवंत वर्मा का कहना है कि अस्पताल में उक्त पूरे परिवार को एकसाथ रखा गया था ताकि वे आपस में बातचीत कर समय व्यतीत कर सकें।मरने वाले मरीजों की संख्या में आई गिरावटवहीं, दूसरी ओर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले पांच दिनों में कोरोना से संक्रमित मरीजों की तुलना में ठीक होने वाले मरीजों की अधिक संख्या और मरने वाले मरीजों की संख्या में आई गिरावट को अच्छा संकेत बताया। लेकिन साथ ही यह भी साफ कर दिया कि इतने बड़े देश में पांच दिन के आंकड़ों के आधार पर आश्वस्त नहीं हुआ जा सकता है। उन्होंने कहा कि कोरोना को रोकने की मौजूदा कोशिशों को बदस्तूर जारी रखना होगा ताकि मौजूदा स्थिति को आगे और भी बेहतर बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि मौत को और अधिक कम करना जरूरी है और मृत्युदर को एक फीसद से नीचे लाना हमारा लक्ष्य है।Posted By: Dhyanendra Singhडाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस


Source: Dainik Jagran August 19, 2020 00:45 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */