Uttarakhand Diploma Engineers Protest - News Summed Up

Uttarakhand Diploma Engineers Protest


टिहरी जिला मुख्यालय में डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ का 27 सूत्रीय मांगों को लेकर चल रहा अनिश्चितकालीन आंदोलन तेज हो गया है। 1 अप्रैल से आवश्यक सेवाओं से जुड़े इंजीनियरों ने भी काम बंद कर अपना समर्थन दिया है। यह आंदोलन लोक निर्माण विभाग के अतिथि गृह मे. जल संस्थान, जल निगम, यूपीसीएल और प्राधिकरण सहित सभी आवश्यक सेवाओं के इंजीनियर इस हड़ताल में शामिल हो गए हैं।डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ अपनी 27 सूत्रीय मांगों को लेकर लंबे समय से संघर्ष कर रहा है। मांगों पर कोई प्रभावी कार्रवाई न होने के कारण इंजीनियरों ने अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू किया है।इंजीनियर्स महासंघ के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र रावत ने बताया कि सरकार से इस संबंध में कई बार बातचीत हो चुकी है, लेकिन मांगों पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने सरकार की हठधर्मिता को आंदोलन का कारण बताया। रावत ने चेतावनी दी कि यदि सरकार जल्द ही मांगों पर कोई ठोस निर्णय नहीं लेती है, तो आने वाले समय में आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।


Source: Dainik Bhaskar April 01, 2026 14:50 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */