Union Budget 2019: कब और कहां देखें बजट का लाइव कवरेज - News Summed Up

Union Budget 2019: कब और कहां देखें बजट का लाइव कवरेज


Union Budget 2019: कल यानी 5 जुलाई, 2019 को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) मोदी सरकार 2.0 का पहला यूनियन बजट (Union Budget 2019) पेश करेंगी और यह वित्त मंत्री बनने के बाद उनके कार्यकाल का भी पहला बजट होने वाला है। भारत की पहली पूर्णकालिक महिला वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) अपने कार्यकाल में देश को आर्थिक विकास देने के लिए नए कदम उठाएंगी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अपने पहले केंद्रीय बजट 2019 के भाषण को कल यानी शुक्रवार 5 जुलाई को संसद के सदन में पेश करेंगी। बजट 2019 लगभग 11 बजे संसद में पेश होना शुरू होगा। jagran.com पर बजट 2019 का लाइव कवरेज देखने को मिलेगा, जहां आपको बजट से जुड़ी सारी जानकारी तुरंत मिलती रहेंगी। jagran.com पर आपको किस-किस सेक्टर में क्या-क्या घोषणाएं हुईं उसके बारे में पता चलेगा।ये भी पढ़ें: Economic Survey: बैड लोन में कमी से 2018-19 के दौरान बैंकिंग सिस्टम में हुआ सुधारयहां बजट 2019 के बारे में पूरी जानकारी दी जाएगी, हर छोटे बड़े पहलू पर प्रकाश डाला जाएगा, मुख्य घोषणाओं और राजनीतिक प्रतिक्रियाओं के साथ-साथ आम बजट की लाइव स्ट्रीमिंग भी होगी। jagran.com ऑनलाइन आपको हर क्षेत्र में होने वाली घोषणाओं की जानकारी प्रदान करेगा। जागरण के फेसबुक पेज पर आपको बजट से जुड़ी सभी प्रकार की जानकारी लाइव मिलती रहेंगी। निर्मला सीतारमण द्वारा की गई सभी घोषणाओं और उसके बाद लोगों की उस पर आने वाली प्रतिक्रियाओं की जानकारी तुरंत मिलती रहेगी।ये भी पढ़ें: बुढ़ापे का सहारा है श्रम योगी मानधन योजना, मात्र 55 रुपये के योगदान में मिलेगी हजारों की पेंशनअगर आप यूनियन बजट 2019 को टीवी पर देखना चाहते हैं तो आप दूरदर्शन (डीडी), राज्यसभा टीवी और लोकसभा टीवी पर इसका लाइव प्रसारण देख सकते हैं। मोदी सरकार 2.0 बजट 2019 में किसानों, सेना, कृषि, रोजगार, जीडीपी ग्रोथ, जल शक्ति आदि पर विशेष ध्यान दिए जाने की संभावना है।Posted By: Sajan Chauhan


Source: Dainik Jagran July 04, 2019 13:07 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */