US Ambassador Visit to Command Office: Shiv Sena UBT MP Questions Indias US Influence - News Summed Up

US Ambassador Visit to Command Office: Shiv Sena UBT MP Questions Indias US Influence


Hindi NewsNationalUS Ambassador Visit To Command Office: Shiv Sena UBT MP Questions Indias US Influenceअमेरिकी राजदूत इंडियन आर्मी के कमांड ऑफिस पहुंचे: यूबीटी सांसद ने सवाल उठाए, लिखा- भारत के फैसले अमेरिका से प्रभावित होते हैं, ये उसका उदाहरणनई दिल्ली 7 घंटे पहलेकॉपी लिंकअमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर और लेफ्टिनेंट जनरल मनोज कुमार कटियार।अमेरिकी इंडो-पैसिफिक कमांड के कमांडर एडमिरल सैमुअल जे. पापारो और अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने सोमवार को इंडियम आर्मी के कमांड ऑफिस का दौरा किया। लेफ्टिनेंट जनरल मनोज कुमार कटियार ने अमेरिकी अधिकारियों का स्वागत किया।अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल को भारतीय सेना के बारे में ब्रीफिंग दी गई। इसके अलावा ऑपरेशन सिंदूर की कार्यवाही और भारत में राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत करने में भारतीय सेना की भूमिका पर चर्चा हुई।प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच रक्षा साझेदारी लगातार मजबूत हो रही है।प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं- भारत के फैसले अमेरिका से प्रभावित होते हैंसर्जियो गोर के इंडियन आर्मी के कमांड ऑफिस जाने पर सवाल खड़े हो रहे हैं। दरअसल सर्जियो ने सोमवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया कर बताया था कि वह चंडीगढ़ पहुंचे हैं और इंडियन आर्मी के वेस्टर्न कमांड का दौरा करेंगे।इस पोस्ट को शेयर करते हुए शिवसेना यूबीटी सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने अमेरिका की भारत में बढ़ती दखलअंदाजी पर सवाल उठाए थे। उन्होंने X पर लिखा था कि अब भारत के राष्ट्रीय रणनीतिक हित काफी हद तक इस बात से जुड़े दिख रहे हैं कि अमेरिका भारत से क्या चाहता है। इसलिए यह दौरा भी उसी से जुड़ता दिख रहा है।इतिहास याद रखेगा कि भारत-पाक तनाव कम होने की घोषणा भारतीयों को पहले अपनी सरकार से नहीं, बल्कि अमेरिका के राष्ट्रपति के सोशल मीडिया से पता चली। अमेरिकी राजदूत तो अपने देश के हित के लिए काम कर रहे हैं, लेकिन हमारे हित के लिए कौन काम कर रहा है? इस सवाल का जवाब साफ नहीं है।तीन बार जब भारत से जुड़े फैसले का ऐलान अमेरिका ने किया…10 मई 2025: ट्रम्प ने भारत-पाकिस्तान के बीच युद्धविराम कराने का दावा कियाट्रम्प ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा था कि मुझे यह ऐलान करते हुए खुशी हो रही है कि अमेरिका की मध्यस्थता में एक लंबी बातचीत के बाद भारत और पाकिस्तान पूर्ण और तत्काल युद्धविराम पर सहमत हो गए हैं। दोनों देशों को समझदारी दिखाने के लिए बधाई।6 अगस्त 2025: ट्रम्प ने भारत पर 25% एक्स्ट्रा टैरिफ लगायाअमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भारत पर 25% एक्स्ट्रा टैरिफ लगाने का ऐलान किया था। उन्होंने इससे जुड़े एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर साइन किया था। एग्जीक्यूटिव ऑर्डर में कहा गया है कि रूसी तेल खरीद की वजह से भारत पर यह एक्शन लिया गया है। इससे पहले उन्होंने 30 जुलाई को भारत पर 25% टैरिफ का ऐलान किया था। इसके बाद भारत पर कुल 50% टैरिफ लग गया था।2 फरवरी 2026: ट्रम्प ने भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील की घोषणा कीअमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने ट्रेड डील की घोषणा करते हुए लिखा कि अमेरिका ने भारत पर टैरिफ 50% से घटाकर 18% कर दिया है। अमेरिका रूसी तेल खरीदने के कारण लगा 25% टैरिफ हटा देगा।-------------------------ये खबर भी पढ़ें…राहुल बोले-ट्रेड डील में किसानों के साथ धोखा हो रहा: पीएम मोदी से 5 सवाल किएकांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने रविवार को भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी से पांच सवाल किए। उन्होंने आरोप लगाया कि इस डील के नाम पर भारतीय किसानों के साथ विश्वासघात हो रहा है। गांधी ने कहा कि यह मुद्दा देश की कृषि के भविष्य से जुड़ा है। पूरी खबर पढ़ें….


Source: Dainik Bhaskar February 16, 2026 19:49 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */