UP Weather Today: लखनऊ-आगरा में बदला मौसम का मिजाज, पढ़िए IMD का ताजा अपडेट - News Summed Up

UP Weather Today: लखनऊ-आगरा में बदला मौसम का मिजाज, पढ़िए IMD का ताजा अपडेट


जागरण टीम, लखनऊ। तेज हवा चलने से शुक्रवार सुबह का तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया। दोपहर में तेज धूप निकली, इससे दिन का तापमान बढ़ गया। सुबह और दोपहर के तापमान में 16 डिग्री सेल्सियस का अंतर दर्ज किया गया।मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 12 अप्रैल तक ऐसा ही मौसम रहेगा, अधिकतम तापमान में पांच से छह डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होगी। सुबह हवा में ठंडक महसूस की गई, 30 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से हवा चलने से न्यनूतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।आगरा का मौसमताजनगरी में अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 12 अप्रैल तक तेज हवा चलेगी। 16 अप्रैल तक अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।गोरखपुर का मौसमगोरखपुर में शनिवार दोपहर में तेज हवा चलेगी। धूप भी चमकदार होगी। देवरिया और बस्ती में भी तेज हवा चलने और मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है।यह भी पढ़ें- गोरखपुर में प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी युवती ने थाने में खाया जहर, मचा हड़कंपकानपुर का मौसमकानपुर में अगले दो दिनों में आसमान साफ रहने से तेज धूप निकलने और तापमान बढ़ने के आसार हैं। रात में बादलों के छंटने और तेज सर्द हवा चलने से रात का पारा गिर सकता है। दिन में तेज हवा चलने के आसार हैं। फिलहाल, वर्षा होने की संभावना नहीं है।


Source: Dainik Jagran April 11, 2026 03:49 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */