UP Weather: यूपी में अचानक फिर बदला मौसम, आज से तीन दिन घने कोहरे का अलर्ट - News Summed Up

UP Weather: यूपी में अचानक फिर बदला मौसम, आज से तीन दिन घने कोहरे का अलर्ट


जागरण संवाददाता, लखनऊ। राजधानी और आसपास के जिलों में करीब एक सप्ताह तक लगातार अच्छी धूप निकलने से दिन का तापमान सामान्य के आसपास बना रहा, लेकिन शुक्रवार को अचानक मौसम ने फिर करवट ली और सुबह घना कोहरा छाने से कई इलाकों में दृश्यता 150 मीटर रिकॉर्ड की गई। लगातार दूसरे दिन लखनऊ का न्यूनतम पारा छह डिग्री सेल्सियस से नीचे बना रहा और 5.8 डिग्री सेल्सियस के साथ लोग ठिठुरे।दिन का तापमान 19.6 डिग्री पहुंच गया। गुरुवार को यहां 5.5 डिग्री सेल्सियस के साथ सीजन की सबसे ठंडी रात रही। मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिन लखनऊ और आसपास समेत पूर्वी यूपी में घना कोहरा छाएगा। हालांकि, इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा।हरदोई, कानपुर और अयोध्या में सबसे ठंडी रात वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, शनिवार से सोमवार तक घना कोहरा छाएगा। सुबह-शाम गलन बरकरार रहेगी। ऐसे में अभी अगले सप्ताह तक ठंड से राहत के आसार नहीं हैं। हालांकि, सुबह 10 बजे के बाद कोहरा का असर कम हो जाएगा और धूप भी निकलने के आसार हैं। शुक्रवार को गलन बढ़ने की वजह से लोग अलाव जलाकर तापते हुए दिखे। हालांकि, सवा दस बजे के करीब कोहरा छंटने लगा और कमजोर धूप खिली फिर भी गलन बरकरार रही।


Source: Dainik Jagran January 17, 2026 12:02 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */