संक्षेप: UP Top News Today: यूपी के बजट सत्र का आज चौथा दिन है। राज्यपाल के अभिभाषण पर आज चर्चा हुई। विपक्ष ने सत्र के दौरान हंगामा किया। पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर को दो महीने बाद जेल से रिहाई मिल गई। देर रात अचानक अमिताभ को रिहा कर दिया गया।UP Top News Today 12 February 2026: यूपी विधानसभा में बजट सत्र जारी है। आज बजट सत्र के दौरान राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा हुई। हालांकि इस बीच विपक्ष की ओर से हंगामा किया गया। आज विधानसभा के सत्र का चौथा दिन है। आज बजट को लेकर विपक्ष हंगामा किया।पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर को आज जेल से रिहा कर दिया गया। अमिताभ ठाकुर जेल से अकेले ही बाहर निकले। उनके जेल से बाहर निकलने के समय उन्हें देखा गया। हालांकि, इसके बाद वो कहां गए किसी को नहीं पता चला।पढ़ें यूपी की टॉप न्यूज UP Budget Session LIVE: सपा MLC पर भड़के ब्रजेश पाठक, शिवपाल बोले- लूटने वाला बजट UP Budget Session LIVE: यूपी के बजट सत्र का आज चौथा दिन है। राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा हुई। उससे पहले प्रश्नकाल चला। इस दौरान विपक्ष ने जमकर हंगामा किया। 9 लाख 12 हजार करोड़ के बजट को सरकार ऐतिहासिक बता रही है। वहीं सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इसे बीजेपी की विदाई वाला बजट बताया है।अमिताभ ठाकुर जेल से रिहा, अकेले ही बाहर निकले, कहां गए किसी को नहीं पता पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर को दो महीने बाद जेल से रिहाई मिल गई। देर रात अचानक अमिताभ को रिहा कर दिया गया। जेल से अकेले ही बाहर आने के बाद वह कहां चले गए किसी को नहीं पता।क्यों दिया जाए राहुल गांधी पर मुकदमे का आदेश, मांग पर सुनवाई करते हुए हाई कोर्ट के सवाल यूपी के इलाहाबाद हाईकोर्ट ने संसद में नेता प्रतिपक्ष और रायबरेली के सांसद राहुल गांधी पर मुकदमा दर्ज करने की मांग में दाखिल याचिका पर सुनवाई करते हुए याची से मुकदमा दर्ज़ करने का आधार पूछा है। कोर्ट ने याची के अधिवक्ता से पूछा है कि मुकदमा दर्ज कराने का आधार क्या है।ताजमहल देख थाईलैंड की राजकुमारी बोलीं- वाह ताज! डायना सीट पर फोटो खिंचवाई, सेना में मेजर हैं थाईलैंड की राजकुमारी सिरिवन्नावरी नरिरत्ना ने भारत दौरे के दौरान ताजमहल और आगरा किला देखा। ताज की खूबसूरती से प्रभावित होकर उन्होंने ‘वाह ताज’ कहा। कड़ी सुरक्षा में विजिट हुई और पर्यटकों को कुछ समय रोका गया। राजकुमारी ने इतिहास और स्थापत्य के बारे में जानकारी भी ली।राष्ट्रपति 19 मार्च को करेंगी अयोध्या रामोत्सव का अनावरण, पधारेंगे शंकराचार्य विजयेन्द्र सरस्वती रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद से अयोध्या में रामोत्सव का भी आयोजन किया जाता है। यह आयोजन श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र व उत्तर प्रदेश संस्कृति विभाग एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होता है। चैत्र शुक्ल प्रतिपदा यानि 19 मार्च को यहां राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आगमन हो रहा है।पत्नी संग रिटायर्ड दरोगा का शव पंखे से लटका मिला, अवसाद में कर ली आत्महत्या यूपी के मेरठ में गंगानगर स्थित रक्षापुरम सेक्टर-4 निवासी रिटायर्ड दरोगा और उनकी पत्नी की लाश बुधवार सुबह घर के अंदर कमरे में फंदे पर लटकी मिली। सुबह घर में साफ-सफाई करने पहुंची नौकरानी ने पड़ोसियों को सूचना दी। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि दोनों ने फांसी लगाकर सुसाइड किया है।फेसबुक फ्रेंड से तीन बच्चों की मां को हुआ प्यार, प्रेमी और उसके दोस्त से कराई पति की हत्या झाँसी में हुई एक सनसनीखेज हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने जो खुलासा किया है, वह किसी फिल्मी पटकथा से कम नहीं है। यहां एक पत्नी ने फेसबुक पर हुई दोस्ती और प्यार की खातिर अपने सुहाग का ही कत्ल करवा दिया।यूपी में महिला सिपाही और हेड कॉन्सटेबल के अश्लील वीडियो वायरल; पुलिस विभाग में हड़कंप, दोनों सस्पेंड बिजनौर के रेहड़ थाने में तैनात महिला आरक्षी और हेड कांस्टेबल का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से हड़कंप मच गया। जांच में वीडियो सही पाए जाने पर एसपी अभिषेक झा ने दोनों को निलंबित कर विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। वीडियो वायरल करने वाले की भी जांच जारी है।आगरा मे मनचलों का खौफ; लड़की समेत परिवार ने घर छोड़ा; BCA छात्रा का AI से अश्लील फोटो बनाकर वायरल आगरा में मनचले की धमकियों से डरकर एक परिवार घर छोड़कर छिपने को मजबूर हो गया। पीड़िता ने सोशल मीडिया पर पुलिस से मदद मांगी है, जबकि पुलिस जांच की बात कह रही है। वहीं एत्मादुद्दौला में छात्रा को एआई से अश्लील फोटो बनाकर ब्लैकमेल करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।लखनऊ केजीएमयू में महिला डॉक्टर से फिर छेड़छाड़, शिकायत पर आरोपी डॉक्टर निलंबित लखनऊ केजीएमयू अभी डॉक्टर रमीज कांड से उभरा भी नहीं था कि एक बार फिर महिला डॉक्टर से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। अस्पताल ने शिकायत पर आरोपी डॉक्टर को निलंबित कर दिया है। बताया जा रहा है कि बाल रोग विभाग के डॉक्टर संजीव कुमार महिला से छेड़छाड़ के आरोपों के चलते निलंबित किए गए हैं।
Source: NDTV February 12, 2026 07:52 UTC