UP Top news todayUP Top News Today: ) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में 22 अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक के बाद मंत्रिमंडल के फैसलों की जानकारी देते हुए मंत्रियों ने शिक्षा, परिवहन, औद्योगिक विकास समेत कई क्षेत्रों में बड़े निर्णयों की घोषणा की। कैबिनेट के सबसे महत्वपूर्ण फैसलों में अंशकालिक शिक्षामित्रों और अनुदेशकों के मानदेय में वृद्धि शामिल है। बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने बताया कि शिक्षामित्रों का मानदेय 10,000 रुपये से बढ़ाकर 18,000 रुपये किया गया है। उन्होंने बताया कि अनुदेशकों का मानदेय 9,000 रुपये से बढ़ाकर 17,000 रुपये कर दिया गया है। यह बढ़ोतरी एक अप्रैल से लागू मानी जाएगी और मई से बढ़ा हुआ भुगतान खातों में आना शुरू होगा। प्रदेश में लगभग 1.42 लाख शिक्षामित्र और करीब 24 हजार अनुदेशक कार्यरत हैं। इस निर्णय से राज्य सरकार पर करीब 217 करोड़ रुपये से अधिक का अतिरिक्त वित्तीय भार पड़ेगा। उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनावों की तारीखों को लेकर चल रही अटकलों पर योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री और निषाद पार्टी के अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने पहली बार सार्वजनिक रूप से स्वीकार किया है कि प्रदेश में पंचायत चुनाव अब 2027 के विधानसभा चुनावों के बाद ही संपन्न हो पाएंगे। मंत्री के इस तर्क ने राजनीतिक गलियारों में खलबली मचा दी है। पंचायत चुनाव की तैयारी कर रहे नेताओं को इससे झटका लगना भी स्वाभाविक है।7 Apr 2026, 05:11:32 PM IST योगी कैबिनेट : खड्डा में नारायणी नदी के भैंसहा घाट पर बनेगा पुल योगी कैबिनेट ने मंगलवार को कुशीनगर की खड्डा विधानसभा स्थित नारायणी नदी के भैंसहा घाट पर पुल बनाने की मंजूरी दे दी है। पुल के अतिरिक्त पहुंच मार्ग और अतिरिक्त पहुंच मार्ग भी बनाया जाएगा। यह काम इंजीनियरिंग प्रोक्योरमेंट एंड कंस्ट्रक्शन (ईपीसी) मोड पर होगा। इसमें 705 करोड़ 18 लाख 19 हजार रुपये का खर्च आएगा। अभी भैंसहा घाट पार पांटून पुल है। यह पांटून पुल बारिश में खोल दिया जाता था और स्टीमर ही आवागमन का एकमात्र विकल्प रह जाता था। यह पुल बन जाने से कुशीनगर और महराजगंज की तरफ के लोगों को आने-जाने में सहूलियत होगी। इसके अतिरिक्त कुशीनगर से बिहार और महराजगंज की तरफ जाने में दूरी कम हो जाएगी।7 Apr 2026, 04:59:09 PM IST ग्रेटर नोएडा में बनेगा ‘मेट्रो विश्वविद्यालय’ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को आयोजित कैबिनेट बैठक में ग्रेटर नोएडा में निजी क्षेत्र के अंतर्गत ‘मेट्रो विश्वविद्यालय’ की स्थापना को मंजूरी दे दी गई। यह फैसला प्रदेश में उच्च शिक्षा के विस्तार की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है। प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने बताया कि उत्तर प्रदेश निजी विश्वविद्यालय अधिनियम-2019 के प्रावधानों के अंतर्गत यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि उक्त अधिनियम के तहत निजी विश्वविद्यालयों की स्थापना, उनके विनियमन एवं संचालन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।7 Apr 2026, 04:52:09 PM IST शाहजहांपुर में लिपुलेक भिंड मार्ग होगा चौड़ा शाहजहांपुर में लिपुलेक भिंड मार्ग को चौड़ा किया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में इसकी मंजूरी दे दी गई। विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक राज्यमार्ग संख्या-29 के चैनेज 468.750 से 497.050 तक सड़क चौड़ी होगी। 28.300 किलोमीटर लंबे इस चौड़ीकरण के काम में 266 करोड़ 70 लाख 9 हजार रुपये के खर्च को मंजूरी दी गई है। मार्ग के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण हो जाने से यातायात सुगम होगा और शहजहांपुर व आसपास के क्षेत्रों में विकास को गति मिलेगी।7 Apr 2026, 03:56:57 PM IST बाराबंकी में सभासदों के रिक्त पदों पर उपचुनाव बाराबंकी नगर निकाय में सभासदों के रिक्त पदों पर उपचुनाव की अधिसूचना मंगलवार को जारी होते ही अधिकारी अलर्ट मोड पर आ गए। डीएम ने अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए। जिले में दो नगर निकायों में सभासदों की मौत होने पर पद रिक्त चल रहे थे।अपर जिलाधिकारी निरंकार सिंह ने बताया कि मंगलवार को निकाय क्षेत्रों के वार्डों में रिक्त पदों पर उप चुनाव की अधिसूचना राज्य निर्वाचन आयुक्त राज प्रताप सिंह द्वारा जारी कर दी गई। जिसमें 10 से 16 अप्रैल तक सुबह 11 बजे से शाम 3:00 बजे तक नामांकन पत्रों की विक्री, 18 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच, 20 अप्रैल को नाम वापसी, 21 अप्रैल को चुनाव चिन्हों का आवांटन होगा। 5 मई को सुबह 7:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक मतदान और 7 मई को सुबह 8:00 बजे से मतणना होगी।7 Apr 2026, 02:13:08 PM IST घरेलू कलह से तंग आकर युवक ने की खुदकुशी सीतापुर में घरेलू कलह से परेशान युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। शव फंदे से लटका देख परिजनों के होश उड़ गए। तालगांव पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तालगांव के शरिफपुर तलहा निवासी हरिवंश (40) का कुछ समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था। हरिवंश सोमवार रात खाना खाने के बाद कमरे में सोने चले गए। पत्नी व परिवार के अन्य लोग बाहर सो रहे थे। सोमवार सुबह हरिवंश काफी देर बाद भी कमरे से बाहर नहीं आए। पत्नी जगाने गई तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। कई आवाज देने के बाद भी कोई जवाब नहीं मिला। किसी अनहोनी की आशंका से परिवार वाले दरवाजा तोड़कर भीतर गए तो हरिवंश कमरे में लगे पाइप से पत्नी की साड़ी के फंदे के सहारे लटके हुए थे। हरिवंश का शव फंदे से लटका देख परिवार वालों के होश उड़ गए। चीख पुकार सुन आसपास के लोग भी जुट गए। सूचना पर मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया है।7 Apr 2026, 01:59:38 PM IST 25 लाख स्टूडेंट्स को मिलेंगे टैबलेट स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के तहत 25 लाख टैबलेट खरीदने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। अब तक कर
Source: NDTV April 07, 2026 06:08 UTC