Lucknow Petrol PumpUP Top News Today: लोग सुबह उठे और पेट्रोल पंप की लाइन में लग गए। यह हाल यूपी के कई शहरों का है। एलपीजी के बाद अब पेट्रोल के खत्म होने की अफवाह के चलते लोगों ने पैनिक बाइंग शुरू कर दी है। शुक्रवार को पेट्रोल पंपों पर सुबह से ही भीड़ जमा होने लगी। पेट्रोल पंप पर बाइक सवारों और चार पहिया वाहनों की भीड़ लगी है। लखनऊ में एक पंप पर चौपहिया गाड़ियों की कतार और लोगों की भीड़ देख पुलिस पहुंची। हालांकि, सरकार का कहना है कि किल्लत नहीं है।27 Mar 2026, 12:36:47 PM IST नवमी पर मुख्यमंत्री ने किया कन्या पूजन, परंपरा निभाते हुए कराया भोजन गोरखपुर में चैत्र नवरात्र की नवमी तिथि पर मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में परंपरानुसार कन्या पूजन कर मातृशक्ति के प्रति श्रद्धा प्रकट की। मंदिर के अन्न क्षेत्र में आयोजित अनुष्ठान में उन्होंने नौ दुर्गा स्वरूपा कुंवारी कन्याओं के पांव पखारे, तिलक लगाकर विधि-विधान से पूजन किया और चुनरी ओढ़ाकर आरती उतारी। इसके बाद कन्याओं को श्रद्धापूर्वक भोजन कराकर दक्षिणा व उपहार देकर आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बटुक पूजन भी किया और बड़ी संख्या में पहुंचे बटुकों को भोजन कराकर उपहार प्रदान किए।27 Mar 2026, 12:36:00 PM IST सड़क हादसे में इंटर कालेज के बाबू समेत दो की मौत हापुड़ के प्रमुख आलू व्यापारी और समाजसेवी अनिल गुप्ता के भाई व एसएसवी इंटर कालेज के बाबू और उनके दोस्त की सड़क हादसे में मेरठ जनपद में मौत हो गई। बुलंदशहर रोड स्थित मोहल्ला छज्जुपुरा निवासी और एसएसवी कालेज में बाबू के पद पर तैनात अरुण गुप्ता मोहल्ला में रहने वाले अपने दोस्त मोहित शर्मा के साथ गुरुवार की शाम को बाइक पर सवार होकर हरिद्वार जा रहे थे। जैसे ही वह मेरठ जनपद के सकौती गांव स्थित नगली गेट के पास पहुंचे तो कार की बाइक से भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।27 Mar 2026, 12:33:52 PM IST हरचंदपुर में लगी आग, लाखों का सामान राख हरचंदपुर के कस्बा मैं आज सुबह विद्युत साइड सर्किट से कपड़ा, रेडीमेड कपड़ा की दुकान में भीषण आग लगी। लाखों रुपए का सामान आग की भेंट चढ़ा गया। ग्रामीणों, दमकल की सहायता से आग काबू हुई। कस्बा के रघुवीरगंज बाजार में आज सुबह के समय पवन गुप्ता उर्फ रामू व भानु गुप्ता पुत्रगण बरखंडी लाल गुप्ता की कपड़े और रेडीमेट की और जुबेर किराना स्टोर में आग लग गयीं। गैलरी में लगीं कपड़े की गांठ में गिरी चिंगारी वस्त्रालय, रेडीमेड कपड़े सहित पड़ोस में किराना की दुकान के अंदर बड़ी तेजी के साथ फैल गई। बचाव में दौड़े आस-पास के लोग आग बुझाने में जुटे। अग्निशमन दस्ते को सूचना दीं। कपड़ा व्यवसायी दोनों भाइयों का एक दिन पहले कानपुर से 15 गांठ कपड़ा आया था। वह भी आग में खाक हो गया। किराने की दुकान में हजारों रुपए का सामान जल गया हैं।27 Mar 2026, 12:02:18 PM IST मांगलिक कार्यक्रम में पटाखा दागते समय झुलसा अधेड़ बहराइच में पयागपुर के मलांवा गांव में एक घर में बालक के मुंडन का आयोजन चल रहा था। इसी दौरान गोला दागते समय एक अधेड़ झुलस गया। उसे गंभीरावस्था में पयागपुर सीएचसी लाए जाने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज कर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। पयागपुर थाने के मलांवा में गुरूवार को एक घर में बालक का मुंडन आयोजन चल रहा था। मेहमान आयोजन में सहभागिता को आए थे। इसी दौरान श्रावस्ती जिले के गिलौला थाने के पिपरा गोसाई गांव निवासी स्वामी नाथ (50) पुत्र सुखराम गोला दाग रहा था। एक गोला अचानक हाथ में ही दग गया। जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गया।27 Mar 2026, 11:42:56 AM IST ईंधन की किल्लत से आम जनता परेशान, लंबी कतारों ने बढ़ाई मुश्किलें, क्षेत्र के कई पेट्रोल टंकी में स्टॉक खत्म गोंडा जिले में बीते दो दिन से पेट्रोल और डीजल की किल्लत ने आम जनता की परेशानी बढ़ा दी है। कई पेट्रोल पंपों पर ईंधन की आपूर्ति बाधित होने से लोगों को घंटों लंबी कतारों में खड़ा रहना पड़ रहा है। हालात यह हैं कि सुबह से ही वाहन चालकों की भीड़ पेट्रोल पंपों पर जुटने लगती है, लेकिन कई बार उन्हें निराश होकर लौटना पड़ता है।27 Mar 2026, 10:05:45 AM IST रामनवमी पर अयोध्या में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, विभिन्न पथों पर दिख रहे है लाखों श्रद्धालु भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव रामनवमी के पावन अवसर पर अयोध्या में आस्था का अभूतपूर्व जनसैलाब उमड़ पड़ा है। रामनगरी की सड़कों से लेकर मंदिरों तक हर ओर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। देश के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु अयोध्या पहुंच चुके है, जिससे पूरे शहर में उत्साह और भक्ति का वातावरण बना है।
Source: NDTV March 27, 2026 04:51 UTC