इंडिया पोस्ट के उत्तर प्रदेश पोस्ट सर्कल, लखनऊ में पोस्टल असिस्टेंट / सॉर्टिंग असिस्टेंट, पोस्टमैन और एमटीएस (पूर्ववर्ती ग्रुप डी) के पदों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किये गये हैं. UP Postal Circle Recruitment 2021: उत्तर प्रदेश में डाक विभाग में 10वीं/12वीं पास के लिए सुनहरा मौका है. उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश पोस्ट सर्कल, लखनऊ ने पोस्टल असिस्टेंट / सॉर्टिंग असिस्टेंट, पोस्टमैन और एमटीएस (पूर्ववर्ती ग्रुप डी) के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी किया है. इच्छुक उम्मीदवार 5 नवंबर 2021 को या उससे पहले ऑफलाइन मोड के माध्यम से डाक विभाग में इन रिक्त पदों के लिए आवेदन जमा कर सकते हैं. इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 46 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी.
Source: Dainik Jagran October 22, 2021 16:47 UTC