UP News: मीरापुर सीट पर उपचुनाव में होगा दिलचस्प मुकाबला, 2022 में रालोद ने सपा गठबंधन में जीता था चुनाव - News Summed Up

UP News: मीरापुर सीट पर उपचुनाव में होगा दिलचस्प मुकाबला, 2022 में रालोद ने सपा गठबंधन में जीता था चुनाव


Meerapur Assembly By Election Update News मीरापुर सीट पर होने जा रहा उपचुनाव का मुकाबला बेहद दिलचस्प होगा। क्योंकि दो साल के भीतर ही समीकरणों में बड़ा उलटफेर हो चुका है। दो साल पूर्व जब विधानसभा चुनाव हुआ था तो रालोद और भाजपा प्रत्याशी के बीच सीधा मुकाबला था। इसका फायदा रालोद को मिला था। इस बार चुनावी पिच पर दोस्त और प्रतिद्वंद्वी बदल चुके हैं।जागरण संवाददाता, मुजफ्फरनगर। केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने उपचुनाव की घोषणा कर दी है। जिले की मीरापुर विधानसभा सीट पर भी उपचुनाव होना है। राजनीतिक दल इस सीट पर उपचुनाव को लेकर काफी दिन से तैयारी में हैं। टिकट पाने को दावेदार अपनी ताकत लगा रहे हैं। इस सीट पर वर्ष 2022 में रालोद जीता था। तब रालोद का सपा से गठबंधन था। रालोद प्रत्याशी चंदन सिंह चौहान ने भाजपा प्रत्याशी प्रशांत चौधरी को 27380 वोटों के अंतर से हराया था। रालोद प्रत्याशी को 107421 वोट मिले थे, जबकि भाजपा प्रत्याशी को 80041 वोट हासिल हुए थे। तीसरे स्थान पर बसपा प्रत्याशी मोहम्मद सलीम रहे थे, उनको 23797 वोट मिले थे। जबकि आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के प्रत्याशी उमेश को 1628 वोट और कांग्रेस प्रत्याशी जमील अहमद 1258 वोट पाकर पांचवें स्थान पर रहे थे।चंदन सिंह बने बिजनौर सीट से सांसद लोकसभा चुनाव 2024 में रालोद का भाजपा के साथ गठबंधन रहा, जिसके चलते विधायक चंदन सिंह चौहान को रालोद ने बिजनौर सीट से चुनाव लड़ाया। इसमें उन्होंने जीत दर्ज की और सपा प्रत्याशी दीपक सैनी को हराया। इसी कारण मीरापुर विधानसभा सीट रिक्त हुई है और अब उपचुनाव होना है। राजनीतिक दलों की दावेदारी उपचुनाव में एक तरफ भाजपा-रालोद गठबंधन है, तो दूसरी तरफ सपा-कांग्रेस गठबंधन है। भाजपा-रालोद गठबंधन में यह सीट रालोद को मिलनी लगभग तय है। रालोद से टिकट के दावेदारों में सांसद चंदन चौहान की पत्नी यशिका चौहान, रालोद जिलाध्यक्ष संदीप मलिक, प्रदेश संगठन महामंत्री अजित राठी, मंडल अध्यक्ष प्रभात तोमर, पूर्व विधायक नवाजिश आलम, राव अब्दुल वारिश, मिथलेश पाल, रमा नागर का नाम चर्चा में है। उधर, सपा-कांग्रेस गठबंधन में अभी ऊहापोह की स्थिति है। क्योंकि दोनों ही पार्टी के नेता दावेदारी करने में लगे हैं।


Source: Dainik Jagran October 16, 2024 07:23 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...