UP Businessman Dies in Faridabad Road Accident - News Summed Up

UP Businessman Dies in Faridabad Road Accident


फरीदाबाद में एक्सीडेंट में यूपी के कारोबारी की मौत:मृतक साहिल के परिजन सिविल अस्पताल के बाहर मोर्चरी के बाहर खड़े 2-फरीदाबाद सूरजकुंड मेले में दुकान लगाने आए एक कारपेट कारोबारी की देर रात सड़क हादसे में मौत हो गई। यह हादसा रात करीब 11:30 बजे से 12 बजे के बीच सेक्टर-21D रोड पर सेक्टर-डी गोल चक्कर के पास हुआ, जहां बाइक फिसलने से दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े। गंभीर रू. मृतक की पहचान 29 वर्षीय साहिल निवासी भूसिया टाउन, उरई (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। उसके साथ बाइक पर कैफ भी सवार था, जो भूसिया टाउन का रहने वाला है और वर्तमान में दिल्ली में रह रहे थे।मृतक के भाई मोहम्मद इमरान ने बताया कि साहिल सूरजकुंड मेले में व्यापार करने के लिए आया था। शुक्रवार रात स्टॉल का सामान रखकर दोनों युवक बाइक से दिल्ली लौट रहे थे। जैसे ही वे सेक्टर-डी गोल चक्कर के पास पहुंचे, सड़क पर अंधेरा होने और बाइक अनबैलेंस होने के कारण बाइक स्लिप हो गई। हादसे में साहिल के सिर में गंभीर चोट लगी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।मृतक साहिल का फोटोसूरजकुंड मेले में लगाया स्टॉलइमरान ने आरोप लगाया कि उस स्थान पर रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं थी, जिस कारण हादसा हुआ। उन्होंने बताया कि उसी दिन साहिल को सूरजकुंड मेले में स्टॉल अलॉट हुई थी और स्टॉल की फीस भी जमा कर दी गई थी।परिवार को इस हादसे की जानकारी साहिल के साथी कैफ ने किसी तरह दी, जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से साहिल को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। हादसे में घायल कैफ को सिविल अस्पताल में समुचित इलाज न मिलने के कारण बाद में नोएडा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।एनआईटी थाना प्रभारी महाबीर ने बताया कि मृतक साहिल का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।


Source: Dainik Bhaskar January 31, 2026 14:54 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */