UP Assembly Elections 2022: स्वामी प्रसाद मौर्य के बाद विधायक रोशन लाल और बृजेश प्रजापति ने भी दिया इस्तीफा - News Summed Up

UP Assembly Elections 2022: स्वामी प्रसाद मौर्य के बाद विधायक रोशन लाल और बृजेश प्रजापति ने भी दिया इस्तीफा


UP Assembly Elections 2022: स्वामी प्रसाद मौर्य के बाद विधायक रोशन लाल और बृजेश प्रजापति ने भी दिया इस्तीफाUP Assembly Election 2022 : बीजेपी सरकार के मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के इस्तीफे के बाद विधायकों ने इस्तीफे देने शुरु कर दिये हैं। मिली जानकारी के मुताबिक तिलहर से बीजेपी विधायक रोशन लाल वर्मा और बांदा से बीजेपी बृजेश प्रजापति ने भी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इससे पहले स्वामी प्रसाद मौर्य ने योगी कैबिनेट से इस्तीफ़ा दे दिया। यूपी विधानसभा चुनावों से ठीक पहले मौर्य के इस्तीफे को बीजेपी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। स्वामी प्रसाद मौर्य योगी कैबिनेट में श्रम एवं सेवायोजन व समन्वय मंत्री थे। स्वामी प्रसाद मौर्य ने राज्यपाल को इस्तीफा सौंपते हुए लिखा, ''माननीय राज्यपाल जी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के मंत्रिमंडल में श्रम एवं सेवायोजन व समन्वय मंत्री के रूप में विपरीत परिस्थितियों व विचारधारा में रहकर भी बहुत ही मनोयोग के साथ उत्तरदायित्व का निर्वहन किया है किंतु दलितों, पिछड़ों, किसानों बेरोजगार नौजवानों एवं छोटे- लघु एवं मध्यम श्रेणी के व्यापारियों की घोर उपेक्षात्मक रवैये के कारण उत्तर प्रदेश के मंत्रिमंडल से मैं इस्तीफा देता हूं.'' I resign as Minister of labour, employment & coordination in UP cabinet, "due to negligent attitude towards Dalits, backward, farmers, unemployed youth, small and medium businessmen..."Swami Prasad Maurya states in his resignation pic.twitter.com/AeyPY9u43H — ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) January 11, 2022समाजवादी पार्टी चीफ अखिलेश यादव ने स्वामी प्रसाद मौर्य के इस फैसले का स्वागत किया है। इनके समाजवादी पार्टी में शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। मीडिया सूत्रों के मुताबिक इन्होंने आज अखिलेश यादव से भी मुलाकात की।Samajwadi Party chief Akhilesh Yadav welcomes Swami Prasad Maurya and other leaders into his party. Maurya has resigned from Uttar Pradesh cabinet today. (Courtesy: Akhilesh Yadav's Twitter handle) pic.twitter.com/GmHC05CU6b — ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) January 11, 2022स्वामी प्रसाद मौर्य यूपी सरकार में मंत्री हैं और 5 बार के विधायक हैं। मौर्य पिछड़े समाज के बड़े नेता माने जाते हैं और 80 के दशक से यूपी की राजनीति में सक्रिय रहे हैं। ये बीएसपी के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। ये 8 अगस्त 2016 को बीजेपी में शामिल हुए थे और इससे पहले लोकदल और बीएसपी में रह चुके हैं। इनकी बेटी संघमित्रा मौर्या बदायूं से बीजेपी की सांसद हैं। इनके इस्तीफे से पूर्वांचल की राजनीति में बीजेपी को काफी नुकसान हो सकता है।Posted By: Shailendra Kumar


Source: Dainik Jagran January 11, 2022 08:48 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */