UP : अगले तीन दिन में कई बार करवट लेगा यूपी का मौसम, लखनऊ समेत पूरे यूपी में बारिश का अलर्ट - News Summed Up

UP : अगले तीन दिन में कई बार करवट लेगा यूपी का मौसम, लखनऊ समेत पूरे यूपी में बारिश का अलर्ट


UP : उत्तर प्रदेश में मौसम एक बार फिर बदलने जा रहा है, जहां पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 29 मार्च की देर शाम या रात से बारिश की शुरुआत होने की संभावना है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, रविवार से प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग का अनुमान है कि यह बारिश का दौर 1 अप्रैल तक जारी रहेगा, जबकि 30 और 31 मार्च को इसका असर पूरे प्रदेश में फैल सकता है।मौसम विभाग के मुताबिक, 29 मार्च को तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन शाम या रात में खासकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश शुरू हो जाएगी। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 30 और 31 मार्च को बारिश की तीव्रता बढ़ सकती है और इसका असर लखनऊ समेत प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी दिखाई देगा। इस दौरान कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश होने के आसार हैं।बारिश के चलते 31 मार्च तक तापमान में 3 से 5 डिग्री की गिरावट आ सकती है, जिसके बाद फिर से अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री की क्रमिक बढ़ोतरी होने की संभावना है। रविवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर मेघगर्जन के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं 30 मार्च को हवा की गति बढ़कर 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने के आसार हैं।पूर्वी उत्तर प्रदेश में 29 मार्च को मौसम में कोई खास बदलाव नहीं दिखेगा, लेकिन 30 मार्च को यहां भी मेघगर्जन के साथ 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है। इस बीच शनिवार को झांसी में अधिकतम तापमान सबसे अधिक 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


Source: Dainik Bhaskar March 29, 2026 14:33 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */