Tukoonganj Son Finds Mother Hanging - News Summed Up

Tukoonganj Son Finds Mother Hanging


Hindi NewsLocalMpIndoreIndore Woman Suicide | Tukoonganj Son Finds Mother Hangingइंदौर में किसान ने किया सुसाइड: मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी; तुकोगंज में भी महिला ने दी जानइंदौर 1 दिन पहलेकॉपी लिंकदिनेश चौहान, मृतकइंदौर के खुड़ैल इलाके में रहने वाले एक किसान ने अपने घर के पीछे फांसी लगाकर जान दे दी। बुधवार रात में परिवार ने फंदे पर उनका शव देखा। बताया जा रहा है कि उनकी मानसिक स्थिति पिछले कई दिनों से ठीक नहीं थी।पुलिस के अनुसार, मृतक दिनेश चौहान (57) के परिवार में दो बेटे और एक बेटी हैं। जमाई विकास ने बताया कि दिनेश अक्सर कहते थे कि कोई उनके पीछे लगा हुआ है। करीब एक साल से उनका मानसिक उपचार चल रहा था, लेकिन उनकी स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ।विकास नगर में महिला ने की आत्महत्याइधर, तुकोगंज पुलिस ने बताया कि विकास नगर निवासी सीमा (42) ने बुधवार रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पति राजू डोगरे इंदौर में नहीं थे। उनका बड़ा बेटा विशाल एमवाय के माध्यम से उन्हें अस्पताल लेकर गया और डॉक्टरों को फांसी लगाने की जानकारी दी। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।परिवार ने बताया कि शाम को सीमा ने आटा लाने और दाल-बाटी बनाने की बात कही थी। रात 7 बजे तक उन्होंने फोन नहीं उठाया। घर पहुंचने पर बेटे ने मां को फंदे पर लटके देखा। विशाल के अनुसार पिता राजू भीकनगांव में रहते हैं और दोनों भाई कोरोना कॉल में काम के लिए इंदौर आए थे।दोनों भाई मां के साथ रह रहे थे। विशाल ने कहा कि उनकी मां को किसी तरह का तनाव नहीं था। पुलिस इस मामले की सभी जानकारियों की जांच कर रही है।पुलिस जांच में जुटीइसी तरह खुड़ैल इलाके में दिनेश चौहान के मामले में भी पुलिस जांच कर रही है। परिजन उन्हें रात में अस्पताल लेकर आए थे। दोनों घटनाओं की वजहों का पता लगाने के लिए पुलिस सुसाइड की जांच कर रही है।


Source: Dainik Bhaskar February 06, 2026 08:02 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */