Tokyo Olympics Closing Ceremony: ओलिंपिक की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखा भारत का स्वैग, तस्वीरें आपको गर्व से भर देंगी - News Summed Up

Tokyo Olympics Closing Ceremony: ओलिंपिक की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखा भारत का स्वैग, तस्वीरें आपको गर्व से भर देंगी


जब हाथों में तिरंगा थाम आगे बढ़े 'बजरंग बली' ओलिंपिक की क्लोजिंग सेरेमनी में रेसलर बजरंग पूनिया ने भारतीय दल की अगुवाई की। उस खूबसूरत लम्हे की जितनी तारीफ की जाए वो कम है, जब बजरंग पूनिया अपने हाथों में तिरंगा थामकर 135 करोड़ देशवासियों को गर्वान्वित कर रहे थे। आपको बता दें कि बजरंग पूनिया ने तोक्यो ओलिंपिक में भारत के लिए कांस्य पदक जीता है। वह ओलिंपिक में मेडल जीतने वाले दूसरे भारतीय रेसलर हैं।देश को गर्वित करने वाला पल ओलिंपिक गेम्स जैसे प्लैटफॉर्म पर जब तिरंगा शान से लहराता है तो यह पल करोड़ों देशवासियों को गर्वित करने वाला होता है।क्लोजिंग सेरेमनी में सेल्फी, नीरज को ढूंढती निगाहें ओलिंपिक की क्लोजिंग से भारतीय दल की सेल्फी लेती एक तस्वीर सामने आई है जिसमें रवि दहिया, बजरंग पूनिया समेत 5 एथलीट दिखाई दे रहे हैं। हालांकि निगाहें नीरज चोपड़ा को भी ढूंढ रही हैं जिन्होंने ट्रैक एंड फील्ड में भारत को उसका पहला मेडल दिलाया। नीरज चोपड़ा के गोल्डन थ्रो ने भारत की झोली में इस ओलिंपिक का एकमात्र गोल्ड मेडल दिया।


Source: Navbharat Times August 08, 2021 12:56 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */