Tokyo Olympics 2020: टोक्यो के पदकवीर अशोका होटल पहुंचे, थोड़ी देर में सम्मान समारोहभारत के सूरमा खिलाड़ी टोक्यो ओलिंपिक में अब तक का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन कर भारत लौटे हैं। इस बार के ओलिंपिक में भारतीय ने मेडल जीतने के मामले में पिछले अपने सारे रिकॉर्ड को तोड़ा और सबसे यादगार पलों के साथ भारत लौटे।नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। टोक्यो ओलिंपिक में भारत का सिर गर्व से ऊंचा करने वाले सूरमा खिलाड़ियों का वतन वापसी पर जोरदार स्वागत गया। एयरपोर्ट पर अपने चैंपियन खिलाड़ियों का स्वागत करने वालों की भीड़ जमा थी। लोग ढोल लेकर एक टकटकी लगाए टोक्यो में भारत का झंडा बुलंद करने वाले तमाम खिलाड़ियों का इंतजार कर रहे थे। खिलाड़ी सम्मान समारोह के लिए अशोका होटल पहुंच गए हैं। यहां खेल मंत्री अनुराग ठाकुर पहले से मौजूद हैं।भारत के सूरमा खिलाड़ी टोक्यो ओलिंपिक में अब तक का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन कर भारत लौटे हैं। इस बार के ओलिंपिक में भारतीय ने मेडल जीतने के मामले में पिछले अपने सारे रिकॉर्ड को तोड़ा और सबसे यादगार पलों के साथ भारत लौटे। भारत में एयरपोर्ट पर चैंपियन खिलाड़ियों का स्वागत बहुत शानदार हुआ।#Tokyo2020 bronze medalist wrestler Bajrang Punia receives grand welcome at Delhi airport on his arrival from Japan "It feels great to receive such kind of love and respect," Punia says pic.twitter.com/2rtgYyNzgW — ANI (@ANI) August 9, 2021नीरज चोपड़ा को फैंस ने एयरपोर्ट से निकलते ही घेर लिया और गाड़ी तक जाने में भी उनको काफी मुश्किल हुई। नीरज नीरज के नाम चारों ओर से गूंज रहे थे, लोग उनकी एक झलक पाने को बेकरार थे, अपने इस हीरो के साथ तस्वीर खिंचवाना चाहते थे। वहीं, पहलवान बजरंग पुनिया को उनके फैंस ने कंधों पर उठा लिया। गाड़ी की छत पर बैठकर उन्होंने सभी का अभिवादन स्वीकार किया। दिल्ली पहुंचने के बाद पहलवान दीपक पुनिया ने कहा कि आप लोग का प्यार पाकर बहुत अच्छा लग रहा है, मैं देशवासियों को धन्यवाद करता हूं। 2024 के लिए तैयारी करूंगा और देश को मेडल दूंगा। यहीं हमारा जीत का जश्न होगा।भारत ने इस बार के ओलिंपिक में कुल 7 पदक जीते जो लंदन ओलिंपिक में हासिल किए गए 6 से एक ज्यादा रहे। एथलीट नीरज चोपड़ा ने भालाफेंक में गोल्ड मेडल हासिल किया। भारत की एथलीट टीम के स्वदेश वापसी की जानकारी साई (Sports authority of India) ने सभी खिलाड़ी के एयरपोर्ट पर ली गई एक वीडियो के जरिए दी।🇮🇳 Athletics team is back from #Tokyo2020 Let's welcome them by sharing our #Cheer4India messages and encourage them for their future competitions. #Olympics #TeamIndia pic.twitter.com/UOubtFBas2 — SAIMedia (@Media_SAI) August 9, 2021इस वीडियो को जारी करते हुए लिखा गया है कि स्वागत है हमारे चैंपियन का। सभी एथलेटिक्स टीम टोक्यो 2020 से वापस लौट चुकी है। चलो अपने चैंपियन का स्वागत पूरे जोश और उत्साह के साथ करें।Welcome home champions! 🇮🇳 Athletics Team is back from the #Tokyo2020 Olympics. Lets welcome them with joy and excitement and #Cheer4India. Watch the video and send in your best wishes in the comments below 👇🏻@PMOIndia @ianuragthakur @NisithPramanik @afiindia @WeAreTeamIndia pic.twitter.com/9wJrvdzjPC — SAIMedia (@Media_SAI) August 9, 2021पहलवान रवि दहिया और भारोत्तोलक मीराबाई चानू ने सिल्वर मेडल भारत की झोली में डाला। भारत की झोली में इस बार का पहला पदक मीराबाई ने ही डाला था। इसके बाद बैंडमिनटन खिलाड़ी पीवी सिंधु, बॉक्सर लवलीना और बाकी पदक एक एक कर खिलाड़ियों ने हासिल किए।इस बार भारत की महिला और पुरुष दोनों ही हॉकी टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। पुरुष टीम ने कांस्य पदक जीता, जबकि महिला टीम करीबी मुकाबले में हार गई।ये हैं भारत के लिए इस बार के ओलिंपिक में पदक जीतने वाले चैंपियन खिलाड़ीनीरज चोपड़ा- एथलेटिक्स- मेन्स जैवलिन थ्रो- गोल्ड मेडलमीराबाई चानू- वेट लिफ्टिंग- वूमेन्स 49 किलो- सिल्वर मेडलरवि कुमार दाहिया- रेसलिंग- मेन्स फ्रीस्टाइल- सिल्वर मेडलपीवी सिंधू- बैडमिंटन- वूमेन्स सिंगल्स- ब्रॉन्ज मेडललवलीना बोरगोहेन- बॉक्सिंग- वूमेन्स वेल्टरवेट- ब्रॉन्ज मेडलइंडियन मेन्स हॉकी टीम- फील्ड हॉकी- मेन्स टूर्नामेंट- ब्रॉन्ज मेडलबजरंग पूनिया- रेसलिंग- मेन्स फ्रीस्टाइल 65 किलो- ब्रॉन्ज मेडल
Source: Dainik Jagran August 09, 2021 11:15 UTC