Today Bank Holiday: शनिवार आते ही कई लोगों के मन में अक्सर बैंक की छुट्टी को लेकर कंफ्यूजन शुरू हो जाता है। इसकी वजह यह है कि भारत में हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार, हर रविवार, राष्ट्रीय अवकाश, राज्य-विशेष सार्वजनिक छुट्टियों और विशेष अवसरों पर भी बैंकों में कामकाज बंद रहता है।ऐसे में अगर आप आज किसी जरूरी काम से बैंक जाने का सोच रहे हैं तो यह पहले ही चेक कर लें कि आपके शहर में आज बैंक खुले है या नहीं…जानें क्या आज 14 फरवरी को बैंक बंद है या खुलेआज 14 फरवरी 2026 को फरवरी महीने का दूसरा शनिवार है। इस वजह से पूरे देश में बैंक की छुट्टी है। बता दें कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने इन छुट्टियों को तीन कैटेगिरी में बांटा हुआ है। इसमें Holiday under the Negotiable Instruments Act, Holidays under Negotiable Instruments Act और Real-Time Gross Settlement Holidays शामिल है।डिजिटल बैंकिंग सेवाएं मिलती रहेंगीभले ही 14 फरवरी 2026 को बैंक की छुट्टी है। लेकिन आपको कुछ डिजिटल सुविधाएं छुट्टी के दिन भी मिलती है। इसमें यूपीआई से लेकर नेट बैंकिंग तक शामिल है। आप छुट्टी के दिन यूपीआई के जरिए पैसे ट्रांसफर और पैसे मांगा भी सकते हैं। बिजली, मोबाइल और डीटीएच जैसे बिलों का ऑनलाइन भुगतान कर सकते हैं।फरवरी 2026 के लिए बैंक की छुट्टियांतारीख दिन छुट्टी का कारण किस शहर में बंद रहेंगे बैंक 1 फरवरी 2026 रविवार साप्ताहिक छुट्टी पूरे देश में 8 फरवरी 2026 रविवार साप्ताहिक छुट्टी पूरे देश में 14 फरवरी 2026 शनिवार दूसरा शनिवार पूरे देश में 15 फरवरी 2026 रविवार साप्ताहिक छुट्टी पूरे देश में 18 फरवरी 2026 बुधवार लोसार पर्व गंगटोक 19 फरवरी 2026 गुरुवार छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती बेलापुर, नागपुर, मुंबई 20 फरवरी 2026 शुक्रवार राज्य स्थापना दिवस आइजोल, ईटानगर 22 फरवरी 2026 रविवार साप्ताहिक छुट्टी पूरे देश में 28 फरवरी 2026 शनिवार चौथा शनिवार पूरे देश मेंयहां भी पढ़ें: क्रेडिट कार्ड यूजर्स के लिए 1 अप्रैल से लागू सकते हैं नए नियम, इनकम टैक्स ड्राफ्ट रूल्स में क्या हैं प्रस्ताव
Source: NDTV February 14, 2026 09:03 UTC