Hindi NewsLocalChhattisgarhRaipurRaipur Youth Demands 5 Lakh | Threatens Husband, Kidnap Daughterयुवती के अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी...5 लाख मांगे: युवक ने मां का रास्ता रोका;पति को चाकू मारने और बेटी उठाने की धमकी दीरायपुर 17 घंटे पहलेकॉपी लिंकराजधानी रायपुर में एक युवती के अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख रुपए मांगे गए। आरोपी ने युवती की मां को बीच सड़क पर रोककर पैसे नहीं देने पर पति को चाकू मारने और बेटी को उठाने की धमकी दी। पीड़िता की शिकायत पर कोतवाली थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।मामला टैगोर नगर इलाके का है। निजी अपार्टमेंट में रहने वाली पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 5 मार्च की रात करीब 10 बजे वह पुजारी पार्क के पीछे अपने पालतू कुत्ते को घुमाने गई थी। उसी दौरान बैजनाथपारा में रहने वाला हार्दिक जैन वहां पहुंचा और धमकाने लगा।पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। (AI जनरेटर फोटो)बेटी के अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकीआरोप है कि हार्दिक जैन ने कहा कि उसकी बेटी के अश्लील फोटो और वीडियो उसके पास हैं। अलग परिवार की भलाई चाहती हो तो 5 लाख रुपए दे दो, नहीं तो वह फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा।अचानक मिली धमकी से महिला घबरा गईं। उन्होंने उससे सवाल किया तो आसपास लोग इकट्ठा हो गए, जिसके बाद आरोपी मौके से भाग निकला।पीड़ित महिला पार्क के पीछे अपने पालतू कुत्ते को घुमाने गई थी। (AI जनरेटर फोटो)अगले दिन फिर दी धमकीमहिला के मुताबिक, 6 मार्च को दोपहर करीब 4 बजे आरोपी ने उनके मोबाइल पर फोन कर फिर धमकी दी। उसने कहा कि यदि पैसे नहीं दिए तो वह उनके पति को चाकू मार देगा और बेटी को उठाकर ले जाएगा।लगातार मिल रही धमकियों से महिला का परिवार दहशत में है। इसके बाद उन्होंने सिटी कोतवाली थाने में लिखित शिकायत दी।कोतवाली पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द अरेस्ट कर लिया जाएगा।पुलिस ने दर्ज किया केसकोतवाली निरीक्षक सतीश ठाकुर ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।.
Source: Dainik Bhaskar March 08, 2026 11:02 UTC