Hindi NewsLocalRajasthanSriganganagarThe Rescuer Jumped Out Of A Vehicle After The Accident, The Fire Brigade Found The Fire Under Control After Two Hoursट्रक-ट्रेलर भिड़ंत में दोनों ड्राइवर जिंदा जले: बीकानेर-सूरतगढ़ हाईवे पर तेज धमाके के साथ वाहनों में लगी आग, क्लीनर ने कूदकर बचाई जानश्रीगंगानगर के राजियासर में नेशनल हाईवे-62 पर बीकानेर-सूरतगढ़ के बीच जलते ट्र्रक और ट्रेलर।ट्रक-ट्रेलर में भिड़ंत के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। दोनों वाहनों के ड्राइवर को बचने का मौका नहीं मिला और जिंदा जल गए। हादसे के बाद तेज धमाका हुआ। एक वाहन से क्लीनर कूद गया, जिससे उसकी जान बच गई। बुधवार सुबह 5 बजे श्रीगंगानगर में नेशनल हाईवे-62 पर बीकानेर-सूरतगढ़ के बीच यह हादसा हुआ। राजियासर पुलिस जानकारी जुटा रही है। मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है।धमाके की आवाज से खुली आंखेंहादसे के समय राजियासर में एनएच के आसपास रहने वाले लोगों की नींद तेज धमाके की आवाज से खुली। लोगों ने देखा तो ट्रक और ट्रेलर भिड़े हुए थे। आग की लपटें उठ रही थीं। लोगों ने वाहन से कुछ दूरी पर एक क्लीनर को देखा। उसकी गंभीर हालत देखते हुए उसे पास के सरकारी अस्पताल ले जाया गया।पहले ग्रामीणों ने किया प्रयासहादसे की जानकारी मिलते ही सूरतगढ़ थर्मल पावर स्टेशन और सूरतगढ़ नगर पालिका की फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। इससे पहले आसपास के लोगों ने बाल्टियों से पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। मौके पर पहुंची दोनों फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद सुबह करीब 7 बजे आग पर काबू पाया। जहां हादसा हुआ है, वहां बाजार है। आसपास कई दुकानें हैं। बड़े हादसे की आशंका को देखते हुए ग्रामीणों ने सबसे पहले पानी डालकर डीजल टैंक को बचाया। अगर यह ब्लास्ट करता तो दुकानों को नुकसान होता। ट्रक बीकानेर की ओर से आ रहा था। इसमें गिट्टी (ग्रिट) भरी हुई थी। ट्रेलर खाली था। यह सूरतगढ़ से बीकानेर की तरफ जा रहा था।कंटेंट एवं फोटो: राजेश पूनिया, राजियासर
Source: Dainik Bhaskar December 01, 2021 18:32 UTC