The atmosphere was clear due to light rain overnight, the cold increased due to the cloud cover in the city from this morning. - News Summed Up

The atmosphere was clear due to light rain overnight, the cold increased due to the cloud cover in the city from this morning.


Hindi NewsLocalChandigarhThe Atmosphere Was Clear Due To Light Rain Overnight, The Cold Increased Due To The Cloud Cover In The City From This Morning. Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐपबारिश से बढ़ी ठंड: चंडीगढ़ में रातभर हल्की बारिश से 9 डिग्री गिरा तापमान; आज और कल बारिश के आसारसोमवार को शहर में सुबह से बादल छाए हुए है। रात को हुई बारिश के बाद ठंड बढ़ गई। फोटो- लखवंत सिंह।एयर क्वालिटी इंडेक्स पर साफ मौसम चलते आया 108 का आंकड़ाशहर में रातभर हुई हल्की बारिश के बाद ठंड बढ़ गई है। रविवार रात भर हल्की बारिश के साथ जोरदार हवा चलती रही। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार और मंगलवार को भी आकाश में बादल छाए रहेंगे और बारिश के आसार बने हुए हैं। गरजते बादलों के बीच हुई बारिश से शहर का तापमान 9 डिग्री गिर गया।रविवार रात को बारिश के बाद ऐसी दिखी सड़कें।विभाग ने बतायामौसम विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के मुताबिक सोमवार और मंगलवार को भी बादल छा सकते हैं। तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश होने के आसार हैं। मौसम में यह बदलाव वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से आया है। अभी वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव है।बारिश के चलते वातावरण हुआ साफशहर में बारिश होने से वातावरण साफ हो गया है। करीब ढाई महीने बाद हुई बारिश के चलते हवा में ठहरे प्रदूषण के कण बारिश की बूंदों के साथ नीचे आ गए हैं। इससे हवा एकदम साफ हो गई है। प्रदूषण का स्तर 1 महीने में सबसे निचले स्तर पर आ गया है। सोमवार सुबह एयर क्वालिटी इंडेक्स 108 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर दर्ज किया गया जो पिछले 1 महीने में सबसे कम है।आगे ऐसा रहेगा मौसम...मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को भी बादल छाने के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। दिन का अधिकतम तापमान 25 और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री रह सकता है।


Source: Dainik Bhaskar November 16, 2020 04:30 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */