महाराष्ट्र के ठाणे जिले के मुंब्रा इलाके में एक युवक को सोशल मीडिया पर लॉकडाउन की झूठी खबर फैलाना भारी पड़ गया. पुलिस ने वीडियो की जांच की और आरोपी युवक की पहचान कर उसे हिरासत में ले लिया. पूछताछ के दौरान युवक ने माना कि उसने बिना पुष्टि के वीडियो बनाया और शेयर किया. सार्वजनिक रूप से माफी मंगवाई गईपुलिस ने युवक से उसकी गलती स्वीकार करवाते हुए सार्वजनिक रूप से माफी मंगवाई. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी खबर पर विश्वास करने से पहले उसकी पुष्टि जरूर करें.
Source: NDTV March 27, 2026 08:13 UTC