taurus horoscope in hindi 11 august 2021 vrishabha rashifal you will get...आजीविका : आज का दिन शुभ है और अधिकारी आपके कार्य की प्रशंसा करेंगे। आज आपको काम के नए अवसर मिल सकते हैं। कहीं से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आज का दिन व्यापारिक कार्यों में भागदौड़ वाला हो सकता है। काम धंधे से संबंधित कार्यों में दिनभर किसी ना किसी काम को लेकर भाग दौड़ लगी रहेगी। मीडिया के क्षेत्र से जुड़े लोग अधिक मेहनत करते देखे जाएंगे। साझेदारी वाले काम में कुछ मामूली खटपट हो सकती है। नौकरीपेशा वर्ग में व्यस्तता बनी रहेगी। आज आप संभव है कि उन कामों को भी कर पाएंगे जो आपका मन करने के लिए कहता है।पारिवारिक जीवन : घर परिवार में किसी ना किसी बात पर ससुराल पक्ष से बहसबाजी देखी जा सकती है। भाषा की नरमी रखने का प्रयास करें और अपनी मर्यादा में रहते हुए बात करें।आज आपकी सेहत : छाती पर कफ जमा होने संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। अत्यधिक ठंडे पदार्थों के सेवन में कमी लाएं, नहीं तो आपके सीने में जकड़न हो सकती है।आज वृष राशि के उपाय : ध्यान और योगाभ्यास करते रहना लाभ देगा और आज आपको केसर को तिलक लगाना चाहिए।ऐस्ट्रॉलजर अमित सोनीaks@hotmail.co.in
Source: Navbharat Times August 11, 2021 00:45 UTC