स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडिम में शनिवार को पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच सुपर 8 का पहला मैच बारिश के कारण रद करना पड़ा। इसके बाद दोनों टीमों को 1-1 अंक से संतोष करना पड़ा। सुपर-8 के अन्य मुकाबलों पर भी बारिश का साया है। ऐसे में सवाल उठना लाजमी है कि अगर बारिश के कारण सुपर 8 के सभी मैच रद हो जाते हैं तो क्या होगा? हालांकि इसकी संभावना बहुत कम है, लेकिन अगर ऐसा होता है तो भी नियम मौजूद हैं।जानें क्या है आईसीसी का नियम अगर सुपर 8 चरण के सभी मैच बिना किसी नतीजे के रद हो जाते हैं, तो आईसीसी के नियमों के अनुसार रैंकिंग के आधार पर टीम सेमीफाइनल मैच खेलेंगी। इसके चलते पाकिस्तान और सह-मेजबान श्रीलंका जैसी दिग्गज टीमें बिना एक भी गेंद खेले टूर्नामेंट से बाहर हो सकती हैं। आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के नियमों के अनुसार, यदि सुपर 8 के अंत में टीमों के अंक बराबर होते हैं, तो टाई-ब्रेकर का क्रम इस प्रकार होगा।
Source: Dainik Jagran February 22, 2026 12:38 UTC