T20 WC में इतिहास रचने वाले युवराज सामरा ले रहे ज्वाला सिंह से कोचिंग, यशस्वी-शॉ के रह चुके गुरु आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कनाडा के 19 साल के बल्लेबाज युवराज सामरा ने काफी इम्प्रेस किया था। भारतीय मूल के खिलाड़ी युवराज ने शानदार शतक ठोका था। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ सेंचुरी लगाई थी। युवराज टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में शतक लगाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी हैं। हालांकि युवराज सामरा भारतीय कोच ज्वाला सिंह से बैटिंग टिप्स भी लेते हुए नजर आए।
Source: Navbharat Times February 23, 2026 07:32 UTC