T20 WC: आईपीएल में बेंच पर रहा ये क्रिकेटर बना अफगानिस्तान टीम का कप्तान, विश्व का नंबर वन ऑलरांडर है - News Summed Up

T20 WC: आईपीएल में बेंच पर रहा ये क्रिकेटर बना अफगानिस्तान टीम का कप्तान, विश्व का नंबर वन ऑलरांडर है


T20 WC: आईपीएल में बेंच पर रहा ये क्रिकेटर बना अफगानिस्तान टीम का कप्तान, विश्व का नंबर वन ऑलरांडर हैइंडियन प्रीमियर लीग 2021 में सनराइजर्स हैदराबाद टीम की प्लेइंग इलेवेन में शामिल होने का इंतजार करते रहे विश्व के नंबर वन टी20 ऑलराउंडर मोहम्मद नबी अफगानिस्तान टीम के कप्तान बनाए गए हैं। नबी की अगुवाई में अफगानिस्तान टीम टी20 वर्ल्डकप खेलेगी। बता दें कि आईपीएल के दूसरे चरण में मोहम्मद नबी को एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला।Rizwan Noor Khanटी20 वर्ल्डकप में भारत का पहला मैच 24 को-बीसीसीआई की अगुवाई में यूएई और ओमान में 17 अक्टूबर से आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्डकप शुरू होने जा रहा है। वर्ल्डकप का पहला मैच ओमान और पापुआ न्यू गिनी के बीच खेला जाएगा। टीम इंडिया का पहला मैच 24 अक्टूबर को दुबई में पाकिस्तान के साथ होगा। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 14 नवंअर को खेला जाएगा।राशिद खान ने पिछले माह छोड़ी थी कप्तानी-अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने टी20 वर्ल्डकप के लिए फाइनल टीम का 19 सदस्यीय दल का ऐलान कर दिया है। इसमें 4 प्लेयर्स को बतौर रिजर्व शामिल किया गया है। अफगानिस्तान में राजनीतिक उठापटक और देश के खराब हालात से आहत होकर टी20 टीम के नियमित कप्तान राशिद खान ने पिछले माह कप्तानी छोड़ दी थी। उन्हें टी20 वर्ल्डकप में टीम की कमान संभालनी थी।मोहम्मद नबी को मिली टीम की कमान-राशिद खान के कप्तानी छोड़ने के बाद विश्व के नंबर वन टी20 ऑलराउंडर मोहम्मद नबी को टीम की कप्तानी सौंपी गई है। मोहम्मद नबी के नेतृत्व में अफगानिस्तान टीम टी20 वर्ल्डकप में हिस्सा लेगी। मोहम्मद नबी वनडे क्रिकेट में विश्व के नंबर दो ऑलराउंडर भी हैं। आईपीएल 2021 में वह सनराइजर्स हैदराबाद का हिस्सा थे। पहले चरण में मात्र 3 मैच खेलने को मिले, जबकि दूसरे चरण में वह एक बार भी प्लेइंग इलेवेन का हिस्सा नहीं रहे।आईपीएल टीमों से रिलीज हुए कई प्लेयर्स-सनराइजर्स हैदराबाद टीम आईपीएल 2021 में सफर खत्म हो गया है। सनराइजर्स इस सीजन में सबसे नीचे 8वें नंबर पर रहे। टीम के सभी प्लेयर्स अपने-अपने देशों की राष्ट्रीय टीम के साथ जुड़ गए हैं। मोहम्मद नबी भी अफगानिस्तान टीम के साथ जुड़ गए हैं और उन्हें कप्तानी की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। आरसीबी ने भी श्रीलंकाई प्लेयर्स को रिलीज कर दिया है।अफगानिस्तान फुल स्क्वॉड-मोहम्मद नबी (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज, हजरतुल्लाह जजई, उस्मान गनी, मोहम्मद शहजाद, हशमतुल्ला शाहिदी, असगर अफगान, गुलबदीन नायब, नजीबुल्लाह जादरान, करीम जनत, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, हामिद हसन, फरीद अहमद मलिक और नवीन उल हक।रिजर्व प्लेयर्स- शराफुद्दीन अशरफ, समीउल्लाह शिनवारी, दावलत जादरान, फजल हक फारूकी।


Source: Dainik Jagran October 11, 2021 08:48 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */