Swine Flu से 1076 लोगों की मौत, राजस्थान, महाराष्ट्र समेत ये राज्य आए चपेट में - News Summed Up

Swine Flu से 1076 लोगों की मौत, राजस्थान, महाराष्ट्र समेत ये राज्य आए चपेट में


Swine Flu से 1076 लोगों की मौत, राजस्थान, महाराष्ट्र समेत ये राज्य आए चपेट मेंनई दिल्ली, एएनआइ। देश भर में इस साल 23 जून तक एच1एन1 वायरस की चपेट में आने से 1,076 लोगों की जान गई और 26,140 लोग संक्रमित हुए हैं। यह जानकारी स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने लोकसभा में शुक्रवार को दी। पिछले साल 15,226 संक्रमण और 1113 लोगों की मौत का मामला सामने आया था। एच1एन1 वायरस से स्वाइन फ्लू फैलता है।कांग्रेस के अडूर प्रकाश द्वारा पूछे गए प्रश्न के लिखित जवाब में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अश्विनी चौबे ने बताया कि इस वायरस से ज्यादा राजस्थान में 205 लोगों की मौत हुई है। यहां पर 5,021 लोग इस वायरस से संक्रमित हुए।दूसरे नंबर पर महाराष्ट्र है जहां पर संक्रमित लोगों की संख्या 1692 जबकि मृतकों की संख्या 189 हैं। गुजरात में मरने वालों की संख्या 149 रही जबकि संक्रमित लोगों की संख्या 4,772 रही। मध्य प्रदेश में 653 लोगों के संक्रमित होने की बात सामने आई जबकि यहां पर मृतकों की संख्या 146 रही।कर्नाटक में 1736 लोग संक्रमित हुए और 87 लोगों की मौत हुई। सूची में हिमाचल प्रदेश सातवें नंबर पर रहा। यहां पर 333 लोग पॉजिटिव पाए गए जबकि वायरस की चपेट में आने से 41 लोगों की जान गई। दस राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में इस वायरस के चलते एक भी मौत नहीं हुई।Posted By: Dhyanendra Singh


Source: Dainik Jagran June 29, 2019 15:21 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */