Swami Agnivesh Passes Away: स्वामी अग्निवेश के निधन पर स्वरा भास्कर, दिव्या दत्ता, जावेद अख्तर ने जताया दुखनई दिल्ली, जेएनएनl सामाजिक कार्यकर्ता और विधान सभा के सदस्य स्वामी अग्निवेश का शुक्रवार को हृदय गति रुकने से निधन हो गया। स्वरा भास्कर, दिव्या दत्ता और गीतकार जावेद अख्तर जैसे बॉलीवुड सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर दुख जताया हैl स्वामी अग्निवेश का शुक्रवार को दिल्ली में इंस्टीट्यूट ऑफ लिवर एंड बायिलरी साइंसेज में कार्डियक अरेस्ट के कारण निधन हो गया। उन्हें मंगलवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया थाl जहां उनका इलाज लीवर सिरोसिस के लिए किया जा रहा थाl मल्टी-ऑर्गन फेल्योर के चलते वह वेंटिलेटर पर थे।अस्पताल के बयान के अनुसार उनकी हालत बिगड़ने के बाद उन्हें शाम 6 बजे दिल का दौरा पड़ा और शाम 6.30 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।This world has lost one more noble human being Swami Agnivesh . His resilience against the bonded labour had given a new life to lakhs of men women and children . — Javed Akhtar (@Javedakhtarjadu) September 12, 2020स्वामी अग्निवेश के निधन के बाद स्वरा भास्कर, दिव्या दत्ता और गीतकार जावेद अख्तर ने सोशल मीडिया हैंडल पर जाकर अपनी संवेदना व्यक्त की है। फरहान अख्तर के पिता ने ट्वीट किया, 'इस दुनिया ने स्वामी अग्निवेश के साथ एक और महान इंसान को खो दिया है। बंधुआ मजदूरी के खिलाफ उनके अभियान ने लाखों पुरुषों, महिलाओं और बच्चों को एक नया जीवन दिया है। अलविदा स्वामी जी।'A gem of a person.. a true embodiment of #Hindu Dharm.. a man who represented the true meaning of the colour saffron. #SwamiAgnivesh ji India has lost a special son. 😞😞😞🙏🏽🙏🏽🙏🏽 #OmShanti #RIP pic.twitter.com/BhTPz6UfjN — Swara Bhasker (@ReallySwara) September 11, 2020शशि थरूर ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, 'मैं उनके निधन से स्तब्ध और दुखी हूं। जोश और दृढ़ विश्वास के व्यक्ति थे, उन्होंने कभी अपनी उम्र को नहीं देखा और न ही वैसा व्यवहार किया!
Source: Dainik Jagran September 12, 2020 15:11 UTC