Suraj Pe Mangal Bhari को मिला आमिर ख़ान का सपोर्ट, बेटी इरा के साथ सिनेमाहॉल में देखी फ़िल्म - News Summed Up

Suraj Pe Mangal Bhari को मिला आमिर ख़ान का सपोर्ट, बेटी इरा के साथ सिनेमाहॉल में देखी फ़िल्म


Suraj Pe Mangal Bhari को मिला आमिर ख़ान का सपोर्ट, बेटी इरा के साथ सिनेमाहॉल में देखी फ़िल्मअभिषेक शर्मा निर्देशित सूरज पे मंगल भारी रोमांटिक-कॉमेडी फ़िल्म है जिसमें मनोज बाजपेयी ने वेडिंग डिटेक्टिव का रोल निभाया है। फ़िल्म में दिलजीत दोसांझ और फ़ातिमा सना शेख़ मुख्य स्टार कास्ट में शामिल हैं। फ़ातिमा आमिर के साठ ठग्स ऑफ़ हिंदोस्तान में काम कर चुकी हैं।नई दिल्ली, जेएनएन। सूरज पे मंगल भारी के साथ सिनेमाघरों में नई फ़िल्में रिलीज़ करने का सिलसिला तो शुरू हो गया, मगर दर्शकों को थिएटर्स तक जाने के लिए प्रेरित करना अभी भी बड़ी चुनौती है। ऐसे में बॉलीवुड सेलेब्रिटीज़ ख़ुद भी कोशिशों में जुटे हैं। इसी क्रम में आमिर ख़ान मंगलवार शाम अपनी बेटी इरा ख़ान के साथ सूरज पे मंगल भारी देखने सिनेमाघर पहुंचे।आमिर ने मुंबई के जुहू इलाक़े में पीवीआर सिनेमा में फ़िल्म का ईवनिंग शो देखा। इससे पहले उन्होंने ट्वीट करके इसकी सूचना अपने फैंस के साथ शेयर की। आमिर ने लिखा- सिनेमाहॉल में सूरज पे मंगल भारी देखने के लिए जा रहा हूं। इतने अर्से बाद बड़े पर्दे पर शानदार अनुभव की उम्मीद कर रहा हूं।On my way to see Suraj Pe Mangal Bhari in a Cinema Hall. Really looking forward to the big screen experience, after so long ! — Aamir Khan (@aamir_khan) November 17, 2020अभिषेक शर्मा निर्देशित सूरज पे मंगल भारी रोमांटिक-कॉमेडी फ़िल्म है, जिसमें मनोज बाजपेयी ने वेडिंग डिटेक्टिव का रोल निभाया है। फ़िल्म में दिलजीत दोसांझ और फ़ातिमा सना शेख़ मुख्य स्टार कास्ट में शामिल हैं। फ़ातिमा, आमिर के साथ ठग्स ऑफ़ हिंदोस्तान में काम कर चुकी हैं। मनोज बाजपेयी ने फ़िल्म और सिनेमाघरों की ओपनिंग को सपोर्ट करने के लिए आमिर ख़ान का शुक्रिया अदा किया।Thank you 😊 @aamir_khan for supporting #SurajPeMangalBhari and opening of the cinema halls!! pic.twitter.com/VXUaFmKnoI — manoj bajpayee (@BajpayeeManoj) November 18, 2020बता दें, सूरज पे मंगल भारी बीते रविवार को रिलीज़ हुई है। कोरोना वायरस पैनडेमिक में लगभग सात महीनों तक सिनेमाघर बंद रहने के बाद 15 अक्टूबर से थिएटर्स खोलने की सशर्त अनुमति केंद्र सरकार ने दी, जिसके बाद देश के कई राज्यों में सिनेमाघर खुले हैं। महाराष्ट्र में नवम्बर के पहले हफ़्ते से सिनेमाघर खुले हैं और पहली नई रिलीज़ सूरज पे मंगल भारी है।Photo- Yogen Shahआमिर की फ़िल्मों की बात करें तो उनकी अगली पेशकश लाल सिंह चड्ढा है, जो इसी साल क्रिसमस पर रिलीज़ होने वाली थी, लेकिन अब यह फ़िल्म अगले साल क्रिसमस तक पोस्टपोन कर दी गयी है। इस साल मध्य मार्च के बाद ही सिनेमाघर बंद कर दिये गये थे, जिससे कई बड़ी फ़िल्मों की रिलीज़ पोस्टपोन कर दी गयी। गुलाबो सिताबो, शकुंतला देवी और लक्ष्मी जैसी फ़िल्में ओटीटी प्लेटफॉर्मस पर रिलीज़ की गयीं। अब 2021 में इस साल स्थगित हुई सभी फ़िल्मों के सिनेमाघरों में रिलीज़ करने की तैयारी की जा रही है।डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस


Source: Dainik Jagran November 17, 2020 17:36 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */