Sunita Williams in Space: अंतरिक्ष से सुनीता विलयम्स की वापसी पर ISRO चीफ ने दी खुशखबरी, सुरक्षा को लेकर कही ये बात - News Summed Up

Sunita Williams in Space: अंतरिक्ष से सुनीता विलयम्स की वापसी पर ISRO चीफ ने दी खुशखबरी, सुरक्षा को लेकर कही ये बात


Sunita Williams in Space: भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स अपने साथी यात्री के साथ अंतरिक्ष यात्रा पर गई हैं और उन्हें 14 को वापस आना था। हालांकि बोइंग के स्टारलाइनर अंतरिक्ष यान में कई समस्याएं आ चुकी हैं। इस वजह से उनकी वापसी में कई बार देर चुकी है। इसको लेकर अब इसरो चीफ एस सोमनाथ ने गुड न्यूज दी है। उन्होंने कहा है कि सुनीता विलियम्स की वापसी कोई चिंता की बात नहीं है।इसरो चीफ ने भरोसा दिलाया है कि अंतरिक्ष स्टेशन लोगों के लिए लंबे समय तक रहने के लिए एक सुरक्षित स्थान पर रखा है। सुनीता विलियम्स महीनों तक अंतरिक्ष में रह सकती है। NDTV को दिए इंटरव्यू में इसरो चीफ ने कहा कि यह केवल सुनीता विलियम्स या किसी अन्य अंतरिक्ष यात्री की बात नहीं है। इसकी वजह यह है कि उन्हें किसी न किसी दिन तो वापस आना ही है।ISS के पास है सारी क्षमताएंइसरो चीफ एस सोमनाथ ने कहा कि पूरा मुद्दा बोइंग स्टारलाइनर नामक एक क्रू मॉड्यूल के परीक्षण, वहां जाने और फिर सुरक्षित वापस आने की क्षमता के बारे में है। स्पेश एजेंसी के पास उन्हें घर वापस लाने के लिए पर्याप्त क्षमताएं है। यह कोई मुद्दा नहीं है। ISS लोगों के लिए लंबे समय तक रहने के लिए एक सुरक्षित स्थान है।सुनीता विलियम्स के साहस की तारीफइसरो चीफ ने इस बात पर जोर दिया कि अंतरिक्ष यात्रियों की वापसी के बारे में चिंता करने के बजाए एक नए क्रू मॉड्यूल के परीक्षण और अंतरिक्ष में यात्रा करने की इसकी क्षमता पर विचार किया जाना चाहिए। उन्होंने विलियम्स की नए अंतरिक्ष यान की पहली उड़ान भरने के साहस के लिए भी तारीफ की है।अभी कुछ दिन काम के लिए रुकेंगे अंतरिक्ष यात्रीएस सोमनाथ ने कहा कि हम सभी को उन पर गर्व है, उनके नाम कई मिशन हैं। नए अंतरिक्ष यान की पहली उड़ान पर यात्रा करना एक साहसी बात है। वह खुद डिजाइन टीम की हिस्सा हैं और उन्होंने अपने अनुभव से इनपुट का इस्तेमाल किया है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के दो IAS अभी और अधिक समय तक रुकेंगे, क्योंकि वे वहां अपनी यात्रा के दौरान बोइंग के नए अंतरिक्ष कैप्सूल में आई समस्याओं का समाधान कर रहे हैं।नासा ने अंतरिक्ष यात्रियों की वापसी की शुक्रवार को कोई तारीख नहीं बताई है। हालांकि नासा के वाणिज्यिक चालक दल कार्यक्रम प्रबंधक स्टीव स्टिच ने कहा है कि हमें वापस लौटने की कोई जल्दी नहीं है।


Source: NDTV June 30, 2024 09:05 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...