Suhana Khan की शॉर्ट फिल्म देखने के लिए रहिए तैयार, सामने आईं शूटिंग की तस्वीरें - News Summed Up

Suhana Khan की शॉर्ट फिल्म देखने के लिए रहिए तैयार, सामने आईं शूटिंग की तस्वीरें


Suhana Khan की शॉर्ट फिल्म देखने के लिए रहिए तैयार, सामने आईं शूटिंग की तस्वीरेंनई दिल्ली, जेएनएन। शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसमें वह कार की आगे की सीट पर बैठी दिख रही हैं। यह मोनोक्रॉम तस्वीर सुहाना खान के एक फैन क्लब पेज से शेयर हुई है। इसका कैप्शन है, सुहाना खान का शॉर्ट फिल्म का एक सीन। यह बॉलीवुड फिल्म नहीं है। इस शॉर्ट फिल्म को स्कूल सुहाना के दोस्त बना रहे हैं।शाहरुख पहले ही बता चुके हैं कि सुहाना एक्ट्रेस बनना चाहती हैं। जबकि उनके बेटे आर्यन डायरेक्टर बनना चाहते हैं। अब इस शॉर्ट फिल्म को देखकर लगता है कि उन्होंने एक्ट्रेट बनने की तैयारियां तेज कर दी हैं। पिछले साल भी सुहाना की ऐसी ही तस्वीरें वायरल हुई थीं। तब भी वह दोस्तों के साथ शूटिंग कर रही थीं।सुहाना खान यूके में पढ़ाई कर रही हैं। लेकिन फिल्मों और बॉलीवुड के लिए उनकी चाहत उनकी तस्वीरों और सोशल मीडिया एक्टिविटी से झलकती रहती है। पिछले दिनों वह कोलकाता आई हुई थीं। जहां उन्होंने मां गौरी खान के साथ एक फैमिली फ्रेंड की शादी में हिस्सा लिया। सुहाना का डांस वीडियो भी वायरल हुआ था। शादी में सुहाना साड़ी पहनकर पहुंची थीं और लहंगे में भी उनकी तस्वीरें सामने आई थीं।दरअसल सुहाना खान काफी पापुलर हैं। सोशल मीडिया पर उनकी फैन फालोइंग काफी ज्यादा है। लोगों के उनकी तस्वीरों का इंतजार रहता है।लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एपPosted By: Vineet Sharan


Source: Dainik Jagran June 13, 2019 08:15 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */