फिल्म में गानों को संगीत दिया है विशाल शेखर ने और बैक्ग्राउंड स्कोर है सलीम सुलेमान का, फिल्म में कैमरा किया है रवि के चंद्रन ने और इसके निर्माता हैं करण जौहर. फिल्म की खामियांफिल्म का जर्म 1992 में रिलीज हुई फिल्म जो जीता वही सिकंदर का है. फिल्म की कहानी की बात करें तो ना तो ये दमदार है और ना ही इसमें नयापन स्क्रीन प्ले और सीन्स ऐसे लगते हैं कि एक फॉर्मूला को फॉलो करके डाले गए हैं. ये फिल्म यंग जेनरेशन को सपने दे जाती है जिसकी वजह से उन्हें शायद ये फिल्म पसंद आए और इसकी सिनमेटॉग्राफी के लिए रवि के चंद्रन तारीफ के काबिल हैं. इस फिल्म की दूसरी खूबी है टाइगर श्रॉफ, इसमें कोई दो राय नहीं है की टाइगर की तरह डान्स और ऐक्शन करने वाला कोई अभिनेता इस इंडस्ट्री में नहीं है.
Source: NDTV May 10, 2019 14:09 UTC