Stocks News: पिछले एक साल में 111% रिटर्न देने वाले शेयर में एसबीआई म्यूचुअल फंड ने बेची हिस्सेदारी - News Summed Up

Stocks News: पिछले एक साल में 111% रिटर्न देने वाले शेयर में एसबीआई म्यूचुअल फंड ने बेची हिस्सेदारी


Photo : iStockSBI Mutual Fund ने ऑटो एंसीलरी कंपनी Sansera Engineering में अपनी हिस्सेदारी का एक छोटा हिस्सा ओपन मार्केट ट्रांजैक्शन के जरिए बेचा है, हालांकि फंड हाउस अब भी कंपनी में मजबूत होल्डिंग बनाए हुए है।शेयरहोल्डिंग पैटर्न के अनुसार दिसंबर तिमाही के अंत तक 18 म्यूचुअल फंड्स के पास कंपनी में कुल 26.89 फीसदी हिस्सेदारी थी। इसमें DSP Small Cap Fund और Kotak Small Cap Fund प्रमुख निवेशक हैं, जिनकी हिस्सेदारी 5.70 फीसदी और 5.55 फीसदी है, जबकि SBI स्मॉल कैप फंड के पास भी करीब 4.77 फीसदी हिस्सेदारी मौजूद है।शेयर का प्रदर्शनSansera Engineering का शेयर बुधवार को 4.31 फीसदी की तेजी के साथ 2243.20 रुपये पर बंद हुआ। पिछले एक साल में कंपनी के शेयर में 111.98 फीसदी की तेजी देखने को मिली है। Sansera Engineering के शेयरों ने हाल के महीनों में मजबूत तेजी दिखाई है। मई 2025 से फरवरी 2026 के बीच शेयर 1,083 रुपये से बढ़कर 2342 रुपये तक पहुंचा यानी करीब 116 फीसदी की जबरदस्त तेजी दर्ज की। पूरा आर्टिकल पढ़ेंपिछले एक साल में स्टॉक 110 फीसदी चढ़ा है और 2023 से 2025 तक लगातार तीन साल पॉजिटिव रिटर्न दिया, जिसमें 2024 सबसे मजबूत साल रहा, जब इसमें 46 फीसदी की बढ़त दर्ज हुई। 2026 की शुरुआत में भी शेयर ने अपनी तेजी बरकरार रखते हुए अब तक करीब 34 फीसदी का रिटर्न दिया है। कंपनी का शेयर सितंबर 2021 में 744 रुपये के IPO प्राइस पर लिस्ट हुआ था और फिलहाल यह उस स्तर से करीब 202 फीसदी ऊपर ट्रेड कर रहा है।


Source: NDTV April 08, 2026 12:18 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */