Stocks in News Today 25 Feb 2026: भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार को जबरदस्त बिकवाली देखी गई। निफ्टी 50 इंडेक्स 288 अंक या 1.12% टूटकर 25,424.65 पर बंद हुआ। वहीं सेंसेक्स 1,068 अंक या 1.28% लुढ़ककर 82,225.92 पर बंद हुआ। कल के कारोबार में आईटी सेक्टर में भारी सेलऑफ हुआ। निफ्टी आईटी इंडेक्स 4.74% टूटकर 30 महीने के निचले स्तर पर पहुंच गया। इस गिरावट की मुख्य वजह अमेरिकी AI कंपनी Anthropic का नया टूल है, जो पुराने COBOL सिस्टम को आसानी से ऑटोमेट और मॉडर्नाइज कर सकता है। बाजार के मौजूदा ट्रेंड को देखकर निवेशक असमंजस में हैं कि क्या यह गिरावट खरीदारी का मौका है या और बड़े खतरे की आहट? निफ्टी के लिए ये लेवल अहम 'टेक्निकल एक्सपर्ट्स के मुताबिक, निफ्टी एक बार फिर 25,400 महत्वपूर्ण लेवल पर आ गया है। अगर आज बाजार इस लेवल को तोड़ देता है, तो गिरावट का अगला दौर 25,245 तक जा सकता है, जो 200 दिनों का एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज (DEMA) है।IRFC में सरकार की बड़ी तैयारी आज के कारोबार में सबसे ज्यादा चर्चा भारतीय रेलवे वित्त निगम (IRFC) की होने वाली है। केंद्र सरकार इस कंपनी में अपनी 4% तक की हिस्सेदारी बेचने जा रही है। यह बिक्री ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए होगी। OFS आज से गैर-खुदरा निवेशकों के लिए खुल रहा है। रिटेल कैटेगरी के लोग गुरुवार को इसमें बोली लगा सकेंगे। सरकार ने फिलहाल 2% हिस्सेदारी बेचने का प्रस्ताव रखा है, लेकिन मांग अच्छी रहने पर ग्रीन शू ऑप्शन के तहत अतिरिक्त 2% हिस्सेदारी भी बेची जा सकती है।बोल्टास के शेयरों पर रहेगी नजर देश की दिग्गज AC निर्माता कंपनी वोल्टास ने संकेत दिए हैं कि इस साल AC की कीमतों में 5% से लेकर 15% तक की बढ़ोतरी हो सकती है। कंपनी के प्रबंध निदेशक मुकुंदन मेनन के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में तांबे की बढ़ती कीमतें और डॉलर के मुकाबले रुपये की कमजोरी इसकी मुख्य वजह है। वोल्टास की भारतीय बाजार में करीब 18% हिस्सेदारी है। यह उम्मीद कर रही है कि पिछले साल की सुस्ती के बाद इस बार घरेलू बिक्री में 15-20% का उछाल आएगा।ल्यूपिन को USFDA से मिली मंजूरी फार्मा सेक्टर से आज दो बड़ी खबरें सामने आ रही हैं। दिग्गज कंपनी ल्यूपिन को अमेरिकी स्वास्थ्य नियामक USFDA से अपनी एक महत्वपूर्ण दवा ब्रिवारासिटाम ओरल सॉल्यूशन के लिए मंजूरी मिल गई है। यह दवा मिर्गी के दौरों (Seizures) के इलाज में इस्तेमाल होती है। इसी तरह अजेंबिक फार्मा को भी एंटीफंगल इन्फेक्शन की दवा बेचने की हरी झंडी मिल गई है।IDFC First Bank बैंकिंग वर्ल्ड में हरियाणा सरकार के एक कड़े फैसले ने हलचल मचा दी है। IDFC First Bank और AU Small Finance Bank से फंड के अनधिकृत ट्रांसफर के मामले सामने आने के बाद राज्य सरकार ने एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया है। यह कमेटी गड़बड़ी की जांच करेगी के साथ-साथ राज्य की बैंकिंग पॉलिसी की भी समीक्षा करेगी।डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल केवल जानकारी के लिए है। ऊपर दिए गए विचार और सिफारिशें, व्यक्तिगत विश्लेषकों या ब्रोकिंग कंपनियों के हैं, न कि मिंट के। हम निवेशकों को सलाह देते हैं कि वे कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले प्रमाणित विशेषज्ञों से जांच करें।
Source: NDTV February 25, 2026 03:30 UTC