जम्मू-कश्मीर के सभी जिलों में एहतियाती प्रतिबंधों के बीच ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या के विरोध में प्रदर्शन कर रहे लोगों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे. कई स्थानों पर निषेधाज्ञा का उल्लंघन करते हुए जुलूस निकाले गए, जिन्हें रोकने के लिए पुलिस और अर्धसैन्य बलों को बल प्रयोग करना पड़ा. घाटी में बंद का व्यापक असर2 मार्च को दूसरे दिन भी बंद के कारण बाजार, परिवहन और दफ्तरों पर असर दिखा. स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए लगातार गश्त और निगरानी की गई. प्रदर्शनकारियों ने खामेनेई के पोस्टर और अमेरिका-इजरायल विरोधी नारे लिखे बैनर लेकर लालचौक की ओर मार्च करने की कोशिश की.
Source: NDTV March 02, 2026 18:31 UTC