South Africa Vs West Indies World Cup 2019: जानें- किसके लिए मददगार है साउथैम्पटन पिच? नई दिल्ली, जेएनएन। वर्ल्ड कप 2019 के 15वें मैच में दक्षिण अफ्रीका, वेस्ट इंडीज के खिलाफ टूर्नामेंट में जीत का खाता खोलने के उद्देश्य से मैदान में उतरेगा। यह दक्षिण अफ्रीका का चौथा मैच है, लेकिन अभी तक दक्षिण अफ्रीका ने जीत का स्वाद नहीं चखा है। वहीं वेस्टइंडीज को भी पिछले मैच में हार का सामना करना पड़ा था। यह मैच दोनों टीमों के लिए काफी महत्वपूर्ण है। मैच में बारिश होने के आसार हैं, जिसकी वजह से आज का पिच भी मैच का रूख बदलने में अहम भूमिका निभाएगा। ऐसे में जानते हैं साउथैम्पटन का पिच किसके लिए मददगार साबित होगा...वैसे तो साउथैम्पटन की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार माना जाती है और इसकी गिनती हाई-स्कोर पिच में होती है। फ्लेट विकेट पिच आज गेंदबाजों को ज्यादा पहुंचा सकता है। बारिश की संभावनों के चलते यहा गेंदबाजों को बल्लेबाजों को रोकने में काफी आसानी होगी और वो बल्लेबाजों को बड़ा स्कोर बनाने से रोक सकेंगे। सोमवार को तेज़ गेंदबाज़ एक बार फिर बड़ा रोल अदा कर सकते हैं।दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 61 वनडे खेले गए हैं। इनमें से दक्षिण अफ्रीका की टीम 44 मैच में जीती है। वेस्टइंडीज को सिर्फ 15 मैच में ही सफलता मिली है। एक मुकाबला टाई रहा। एक मैच में नतीजा नहीं निकला। वर्ल्ड कप में दोनों के बीच अब तक 6 मैच खेले गए। दक्षिण अफ्रीका को 4 और वेस्टइंडीज को 2 में जीत हासिल हुई।South Africa Vs West Indies World Cup 2019: क्या बारिश में धुल जाएगा आज का मैच? टीमदक्षिण अफ्रीका: फाफ दु प्लेसिस (कप्तान) एडन मार्कम, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर) हाशिम अमला, रासी वैन डर डूसन, डेविड मिलर, क्रिस मॉरिस, एनडिले फेलुक्वेयो, ब्यूरान हेंड्रिक्स, जेपी ड्यूमिनी, ड्वेन प्रेटोरियस, कगीसो रबाडा, लुंगी एंगीडी, इमरान ताहिर, तबरेज़ शमसी।वेस्टइंडीज: जेसन होल्डर (कप्तान), फेबियन ऐलन, कार्लोस ब्रैथवेट, डैरन ब्रावो, शेल्डन कॉट्रेल,शैनन गेब्रियल, क्रिस गेल, शेम्रॉन हेटमायर, शेय होप (विकेटकीपर), एविन लुइस, ऐशली नर्स, निकलस पूरन (विकेटकीपर), कीमार रोच, आंद्रे रसल, ओशेन थॉमस।शुरू हो गया है क्रिकेट क्विज कॉन्टेस्ट जागरण ऐप पर। रोज जीत सकते हैं स्मार्ट फोन। आज से ही हिस्सा लें। डाउनलोड करें जागरण ऐप।Andrioid फोन पर डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।Iphone पर डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एपPosted By: Mohit Pareek
Source: Dainik Jagran June 10, 2019 06:45 UTC