South Africa Vs West Indies World Cup 2019: क्या बारिश में धुल जाएगा आज का मैच? - News Summed Up

South Africa Vs West Indies World Cup 2019: क्या बारिश में धुल जाएगा आज का मैच?


South Africa Vs West Indies World Cup 2019: क्या बारिश में धुल जाएगा आज का मैच? नई दिल्ली, जेएनएन। वर्ल्ड कप के आज मुकाबला दक्षिण अफ्रीका और वेस्ट इंडीज के बीच होना है। यह मैच दक्षिण अफ्रीका के लिए काफी अहम है, क्योंकि अभी दक्षिण अफ्रीका ने टूर्नामेंट में एक भी जीत हासिल नहीं की है। इस मैच में जीत हासिल कर दक्षिम अफ्रीका अपनी जीत का खाता खोलने की कोशिश करेगा, जबकि वेस्ट इंडीज भी पिछले मैच में हार का सामना करने के बाद जीत दर्ज करने की कोशिश करेगा। कागजों में दोनों ही टीमें काफी मजबूत हैं, लेकिन टीम प्रदर्शन के साथ मौसम भी मैच में अहम किरदार निभा सकता है। जानते हैं आज के मैच में मौसम कैसा रह सकता है...मौसम और पिच रिपोर्टमाना जा रहा है कि आज का मैच बारिश की भेंट चढ़ सकता है और साउथैम्पटन में बारिश होने के आसार हैं। वहीं 75 फीसदी बादल रहने का अनुमान है और मैच के दौरान बारिश आने की पूरी संभावना है और वातावरण में काफी ठंडक भी बनी रहेगी। दिन भर आसमान में बादल छाए रहेंगे। इससे गेंदबाजों को फायदा हो सकता है।टूर्नामेंट में दक्षिण अफ्रीका तीन मैच खेल चुका है और तीनों ही मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा है। वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका की वर्ल्ड कप में अब तक छह बार भिड़ंत हो चुकी है जिसमें सर्वाधिक चार बार अफ्रीकी टीम ने बाजी मारी है। वेस्टइंडीज की टीम सिर्फ दो बार मुकाबला जीत सकी है। वहीं वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका की टीमें अब तक वनडे क्रिकेट में 61 बार आमने-सामने आ चुकी हैं। दक्षिण अफ्रीका हमेशा वेस्टइंडीज पर भारी पड़ी है। साउथ अफ्रीका ने अब तक 44 मुकाबलों में जीत हासिल की है जबकि वेस्टइंडीज सिर्फ 15 मुकाबले ही जीत सका है।ICC World Cup 2019: West Indies पर भारी पड़ा है South Africa, आज भी जीत होगी नसीब? क्या है मौजूदा स्थिति? डेल स्टेन घायल होकर बाहर हो गए हैं, लुंगी एंगीडी फिट नहीं है, बैटिंग लाइन-अप डगमगाई हुई है और लगातार तीन मुकाबलों मे हार मिली। हालांकि भारत के खिलाफ 6 विकेट से हार के बावजूद टीम मैनेजमेंट गेंदबाजों के प्रदर्शन से संतुष्ट होगा। लेकिन सोमवार को दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाजों को वेस्टइंडीज के आक्रमक गेंदबाज़ों के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करना होगा। ट्रैंट ब्रिज में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कांटे के मुकाबले में हार का सामना करने के बाद वेस्टइंडीज को उठकर फिर से मुकाबला करना होगा।शुरू हो गया है क्रिकेट क्विज कॉन्टेस्ट जागरण ऐप पर। रोज जीत सकते हैं स्मार्ट फोन। आज से ही हिस्सा लें। डाउनलोड करें जागरण ऐप।Andrioid फोन पर डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।Iphone पर डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एपPosted By: Mohit Pareek


Source: Dainik Jagran June 10, 2019 05:48 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */