Parents, legends, childhood, nostalgia. Merciless year. — Swastika Mukherjee (@swastika24) November 15, 2020सौमित्र चटर्जी के निधन पर एक्ट्रेस स्वास्तिका मुखर्जी ने दुख जाहिर किया है। उन्होंने एक ट्विटर पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, 'यह साल सबकुछ लेकर जाएगा। पैरेंट्स, लीजेंड, चाइल्डहूड, नोस्टाल्जिया। यह सब कुछ ले गया। बेहरम साल।'End of an iconic era .Bengali film industry lost one of its greatest living legend today.May his soul rest in peace. RIP #SoumitraChatterjee pic.twitter.com/fN52DaitZL — Payal Ghosh (@iampayalghosh) November 15, 2020वहीं एक्ट्रेस पायल घोष ने भी ट्वीट कर सौमित्र के नधिन पर दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट में लिखा, 'एक आइकोनिक युग का अंत हुआ। बंगाली फिल्म इंडस्ट्रीने अपने महान लेजेंड को खो दिया। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें।'कौन थे सौमित्र चटर्जी? आपको बात दें कि सौमित्र चटर्जी बांगली फिल्म इंडस्ट्री का एक बड़ा नाम थे। उन्होंने 1959 में फिल्म 'अपुर संसार' से अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने ने ऑस्कर विनिंग डायरेक्टर सत्यजीत रे के साथ 14 फिल्मों में काम किया था। सौमित्र पहले भारतीय थे जिन्हें किसी कलाकार को दिए जाने वाला फ्रांस का सबसे बड़ा अवॉर्ड Ordre des Arts et des Lettres दिया गया था। यही नहीं उन्हें 'दादा साहब फाल्के' पुरस्कार से भी सम्मानित किया था। इसी के साथ ही सौमित्र चटर्जी को 3 बार नेशनल अवॉर्ड , संगीत नाटक एकेडमी अवॉर्ड, 7 फिल्मफेयर अवॉर्ड के साथ पद्म भूषण से सम्मनित किया गया था।डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस
Source: Dainik Jagran November 15, 2020 08:07 UTC