Sitapur : रिवॉल्वर के साथ फोटो वायरल करने वाला शातिर गिरफ्तार - News Summed Up

Sitapur : रिवॉल्वर के साथ फोटो वायरल करने वाला शातिर गिरफ्तार


पुलिस ने बिछाया जाल, नैमिषारण्य के झरिया गांव से दबोचा गया आरोपीपॉक्सो एक्ट समेत कई गंभीर मुकदमों में पहले भी जेल जा चुका है ‘रिवॉल्वर बाज’Naimisharanya, Sitapur : सोशल मीडिया पर असलहे के साथ अपनी धमक जमाने की कोशिश करने वाले एक युवक को नैमिषारण्य पुलिस ने सलाखों के पीछे भेज दिया है। पिछले कुछ दिनों से फेसबुक और ट्विटर (X) पर एक युवक की तस्वीर तेजी से वायरल हो रही थी, जिसमें वह हाथ में रिवॉल्वर थामे और बिस्तर पर अवैध तमंचा रखकर रौब गांठता नजर आ रहा था। मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और आरोपी को आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया।ट्विटर पर शिकायत के बाद हरकत में आई यूपी पुलिसयुवक की वायरल फोटो को लेकर कई जागरूक नागरिकों ने यूपी पुलिस और सीतापुर पुलिस को टैग करते हुए कार्रवाई की मांग की थी। मामला उच्च अधिकारियों तक पहुंचने के बाद पुलिस एक्टिव मोड में आ गई। तकनीकी जांच और स्थानीय इनपुट के आधार पर आरोपी की पहचान नैमिषारण्य थाना क्षेत्र के ग्राम झरिया निवासी 22 वर्षीय रविकांत, पुत्र पप्पू वर्मा, के रूप में हुई।पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दबोचाथाना प्रभारी नवनीत मिश्रा के निर्देशन में गठित टीम, जिसमें एसआई उबैस अली, सिपाही रॉबिंस कुमार और धर्मवीर सिंह शामिल थे, ने सटीक सूचना पर दबिश देकर आरोपी रविकांत को धर दबोचा। तलाशी के दौरान पुलिस ने वायरल फोटो से संबंधित संदिग्ध गतिविधियों की पुष्टि की और आरोपी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की।पुराना अपराधी है गिरफ्तार युवकपुलिस की पड़ताल में यह भी सामने आया है कि रविकांत का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। वह कोई नौसिखिया नहीं, बल्कि शातिर अपराधी है, जिस पर साल 2023 और 2025 में पॉक्सो (POCSO) एक्ट सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में पहले से ही अभियोग पंजीकृत हैं। पुलिस अब इस बात की भी जांच कर रही है कि फोटो में दिख रहे असलहे उसे कहां से प्राप्त हुए और उसके तार किन-किन अपराधियों से जुड़े हैं।


Source: Dainik Bhaskar March 25, 2026 19:34 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */